{"_id":"59a3168e4f1c1b56368b4857","slug":"81503860366-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्बानी कमेटियों ने उड़ाई पुलिस की नींद, खुफिया विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्बानी कमेटियों ने उड़ाई पुलिस की नींद, खुफिया विभाग अलर्ट
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डेरा मुखी प्रकरण में हुई हिंसा का मामला -
कुर्बानी कमेटियों ने उड़ाई पुलिस की नींद, खुफिया विभाग अलर्ट
- तीन लोगों के पकड़ में आने के बाद अब चुनौती इन कमेटियों से निपटने की
- पुलिस ने भी की अपनी तैयारियां, हर ब्लाक में गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। डेरा मुखी प्रकरण में अब कुर्बानी कमेटियों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। इसी को लेकर खुफिया विभाग जहां अलर्ट है, वहीं ब्लाक स्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है। मामला काफी गंभीर है और पुलिस कोई कोताही बरतना नहीं चाहती। ऐसी स्थिति इन कुर्बानी कमेटियों के सदस्यों को खंगाला जा रहा है, वहीं हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है ऐसी गतिविधियों को अंबाला में नहीं होने दिया जाएगा, जबकि पुलिस भी लगातार मीटिंग कर अपनी रणनीति बना रही है। मामला अब डेरा मुखी को सजा सुनाए जाने वाले दिन को लेकर है, जिसे लेकर पुलिस हर कदम फूंक फूंक कर रख रही है।
डेरा मुखी मामले में जिस तरह से पंचकूला सहित पांच राज्यों में हिंसा हुई, उसे तो काबू में करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अब कुर्बानी कमेटियों के एक्टिव होने से मामला और संगीन हो गया है। यह एक तरह से पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। यह कुर्बानी कमेटी किसके निर्देश पर काम कर रही है, कौन इनको लीड कर रहा है आदि बिंदुओं पर पुलिस अलर्ट हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि ब्लाक लेवल पर यह कमेटियां एक्टिव हैं, जबकि डेरा मुखी को सजा 28 अगस्त को सुनाई जानी है। ऐसे में पुलिस के लिए इस तरह की कमेटियों से निपटना एक चुनौती से कम नहीं है। जिस तरह से अंबाला में तीन लोगों को काबू कर उनसे लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई है, उससे साफ दिख रहा है कि अंबाला में दंगा फसाद करवाने की तैयारी थी। अभी यह पुख्ता रूप से नहीं कहा जा सकता कि इस मामले में यह तीन ही शामिल हैं, जबकि पुलिस अब और अलर्ट हो चुकी है। खुफिया तंत्र डेरा अनुयायियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। उल्लेखनीय है कि पंचकूला में हुई हिंसा के बाद पुलिस पर कई तरह के सवाल उठे हैं। अब कुर्बानी कमेटियों के गठन की बात सामने आने के बाद पुलिस की परेशानियां और बढ़ गई हैं।
इस बारे में एसपी अभिषेक जोरवाल का कहना है कि जिन तीन लोगों को काबू किया है, उन्होंने यह सब बताया है कि कैसे कुर्बानी कमेटियों ने यह राशि डेरा अनुयायियों से इकट्ठा की है। ऐसे में पुलिस सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। अंबाला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारियां हैं।