{"_id":"599f24894f1c1b783a8b49e7","slug":"81503601801-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- डेरा प्रेमियों का आरोप, युवक ने फेसबुक पर गुरू के खिलाफ की गलत टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- डेरा प्रेमियों का आरोप, युवक ने फेसबुक पर गुरू के खिलाफ की गलत टिप्पणी
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर : 25
- डेरा प्रेमियों का आरोप, युवक ने फेसबुक पर गुरु के खिलाफ की गलत टिप्पणी
- पुलिस ने डेरा प्रेमियों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
डेरा मुखी बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो व शब्द वायरल करने पर डेरा प्रेमी भड़क गए। डेरा प्रेमी तुरंत फेसबुक पर आपत्ति जनक पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ लामबंद हो गए और महेश नगर थाने में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की शिकायत दी। मामला बिगड़ते देख इलाका पुलिस ने फेसबुक से पोस्ट जुटाने के बाद युवक पर मामला दर्ज कर लिया।
महेश नगर थाना प्रभारी राम निवास का कहना है कि फेसबुक के जरिये आरोपी की शिनाख्त कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में हिमांशु कालड़ा निवासी बीडी फ्लोर मिल ने बताया कि वह फेसबुक चला रहा था कि अचानक देखा कि एक बब्याल निवासी विनय वर्मा ने फेसबुक पर गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी व गलत भाषा का इस्तेमाल किया हुआ था। जोकि काफी हैरान करने वाला था। जैसे ही अन्य पोस्ट देखे तो कई पोस्ट में डेरा मुखी महाराज के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल व गलत पोस्ट कर रखा था। उनका कहना है कि इस पोस्ट से डेरा प्रेमियों की भावना काफी हताहत हुई है और समस्त डेरा प्रेमियों में रोष है। महेश नगर थाने में इकट्ठा हुए डेरा प्रेमी मनीष, सतीश, राजपाल, लखबीर, राम रतन, विशाल, अमोद, वीरेंद्र का कहना था कि इस पोस्ट से धार्मिक भावनाओं को हताहत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह से पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।