{"_id":"59821df14f1c1bb6348b4601","slug":"81501699569-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"----चार अपराध संक्षित समाचार-----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
----चार अपराध संक्षित समाचार-----
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन ने आरोपी अकबर उर्फ अन्ना निवासी डेहा कालोनी को सुभाष पार्क के निकट से गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी गोबिंदनगर ने बीते वर्ष 22 नवंबर को कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी एसडी स्कूल के समक्ष एक्टिवा चोरी हो गई थी। इसी मामले में छानबीन के दौरान पुलिस ने अब आरोपी को काबू किया है।
महिला दुराचार के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अंबाला कैंट। थाना पड़ाव में दर्ज महिला दुराचार के मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज निवासी ग्वाला मंडी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़ित महिला ने 30 जुलाई को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सूरज ने 27/28 जुलाई की रात्रि उसे सिटी स्थित एक होटल में ले गया हां उसके साथ दुराचार किया गया। आरोपी सूरज महिला को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मगर महिला ने मामले की पूरी जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
लोन की रकम वापस नहीं, मामला दर्ज
अंबाला सिटी। टिप्पर खरीदने के लिए बैंक से ली गई लोन की बड़ी रकम तय समय पर वापस नहीं करने पर बैंक ने व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। शिकायत में महिंद्रा बैंक के अधिकारी वरुण वोहतरा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब निवासी कर्मजीत ने टिप्पर खरीदने हेतु कोटक महिंद्रा बैंक से एक बड़ी रकम ली थी। तब आरोपी ने वायदा किया था कि तय समय पर रकम चुकाएगा, मगर यह रकम वापस नहीं चुकाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार कर्मजीत से राशि वापस मांगी गई, मगर हर बार व आनाकानी करने लगा। उसे न तो रकम और न ही टिप्पर वापस किया। इतना ही नहीं आरोपी ने टिप्पर की नंबर प्लेट बदलवा कर बैंक को धोखा देने की कोशिश की है। इस शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अवैध खनन के अलग-अलग चार मामले दर्ज
नारायणगढ़। थाना नारायणगढ़ में अवैध खनन के चार अलग-अलग मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं। खनन अधिकारी सुनील कुमार ने दर्ज कराई है कि अज्ञात व्यक्तियों ने गांव डोका से रेत-पत्थर चोरी करके अवैध खनन का कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में थाना नारायणगढ़ में शिकायतकर्ता खनन अधिकारी ने अज्ञात व्यक्तियों पर गांव राव माजरा से रेत-पत्थर चोरी/अवैध खनन का आरोप लगाया है। इसी तरह खनन अधिकारी ने गांव टोका व गांव हमीदपुर में खनन के आरोप में मंगू राम, बलबीर सिंह, रणधीर सिंह व जसमेर चंद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।