{"_id":"5973a32c4f1c1bd5288b4743","slug":"81500750636-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता आधार पर करें : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता आधार पर करें : विज
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह सड़कों की मरम्मत और सड़कों को चौड़ा करने के कार्य को विशेष प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि जिस सड़क की मरम्मत की जाती है उसे चौक तक पूरा करें क्योंकि मरम्मत कार्य बीच में छोड़ देने से लोगों को परेशानी पेश आती है।
स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया एडवाईजर डॉ. अनिल दत्ता ने बताया कि 12 क्रास रोड की पुलिया और सड़क को चौड़ा किया जायेगा। इसी प्रकार कान्वेंट स्कूल के साथ सड़क को भी जल्द बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य डाकघर की पिछली ओर बत्रा होटल से लेकर रेस्ट हाउस तक की सड़क को चौड़ा किया जाएगा और विशेष मरम्मत भी होगी। शहर की 12 मुख्य सड़कों पर लगभग 144 चौक पड़ते हैं और सभी सड़कों की मरम्मत के समय इस बात पर विशेष बल दिया जाएगा कि सड़क की मरम्मत व निर्माण का कार्य चौक तक पूरा किया जाये। डॉ. दत्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल अस्पताल से सुभाष पार्क को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये और कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों शहरवासी आते-जाते रहते हैं।
आज होगा कॉमेडी शो
अंबाला कैंट। एसडीएम अंबाला छावनी सुभाष चंद्र सिहाग ने बताया कि 23 जुलाई को विख्यात हास्य कलाकार याली और उनके ग्रुप के सदस्य सांय 6:30 बजे कुमारी रुक्मिणी देवी हाल में मोटिवेशन कॉमेडी शो प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में हास्य कलाकार ख्याली का यह आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में बाल हास्य कलाकार मानव भी अपने अंदाज में कॉमेडी करेंगे जबकि 20 कलाकारों के एक दल द्वारा कृष्णा डांस ड्रामा प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री रक्तदानियों को आज करेंगे सम्मानित
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज 23 जुलाई को सुबह 10:30 बजे सिविल अस्पताल अंबाला छावनी में रक्तदानियों को सम्मानित करेंगे। रक्तदानियों को सम्मानित करने का यह कार्यक्रम हरियाणा प्रयोगशाला तकनीशियन एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि इस दिन सुबह 9 बजे एसोसिएशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी एसोसिएशन की ओर से 17 से 23 जुलाई तक लैब तकनीशियन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है और इसका समापन 23 जुलाई को होगा। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को लेबोरेट्री के बेहतर रख रखाव विषय पर सेमिनार आयोजित किए गए और 23 जुलाई को इसका समापन किया जाएगा।