{"_id":"6478fa185c8c44db3a0ccc6b","slug":"80-seats-will-increase-in-ba-in-dav-college-bca-course-will-also-start-again-ambala-news-c-36-1-amb1003-4373-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों के लिए राहत: अंबाला डीएवी कॉलेज में बीए में बढ़ेंगी 80 सीटें, बीसीए कोर्स भी दोबारा होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों के लिए राहत: अंबाला डीएवी कॉलेज में बीए में बढ़ेंगी 80 सीटें, बीसीए कोर्स भी दोबारा होगा शुरू
Fri, 02 Jun 2023 09:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 09:46 AM IST
सार
अंबाला के डीएवी कॉलेज में इस सत्र से कंप्यूटर रिसोर्स सेंटर शुरू किया जा रहा है। रिसोर्स सेंटर में विद्यार्थी और कॉलेज स्टाफ खाली समय में इंटरनेट का लाभ ले सकेंगे। विद्यार्थी अपनी असाइनमेंट और पढ़ाई से जुड़ी जानकारियां जुटा सकेंगे। वहीं डिजिटल लैंग्वेज लैब में विद्यार्थी अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंबाला सिटी के डीएवी कॉलेज में ऑनलाइन दाखिले को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाए जा रहे हैं। इस बार कॉलेज में विद्यार्थियों को कई अहम सुविधाएं मिलेंगी। बीए में पहले 264 सीटें हैं। अबकी बार बीए में 80 सीटें और बढ़ेंगी। बीए में सीट बढ़ाने के लिए कॉलेज ने उच्चतर शिक्षा विभाग में डिमांड भेज दी है। इसी तरह 2017 में बंद हुआ बीसीए कोर्स भी दोबारा शुरू होगा। इस कोर्स में 40 सीट होंगी।
विज्ञापन
कॉलेज प्रोफेसर व विद्यार्थी साॅफ्टवेयर के माध्यम से आपस में जुड़ेंगे
कॉलेज में इस सत्र से कंप्यूटर रिसोर्स सेंटर शुरू किया जा रहा है। रिसोर्स सेंटर में विद्यार्थी और कॉलेज स्टाफ खाली समय में इंटरनेट का लाभ ले सकेंगे। विद्यार्थी अपनी असाइनमेंट और पढ़ाई से जुड़ी जानकारियां जुटा सकेंगे। वहीं डिजिटल लैंग्वेज लैब में विद्यार्थी अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए अभ्यास करेंगे। कॉलेज प्रोफेसर व विद्यार्थी साॅफ्टवेयर के माध्यम से आपस में जुड़ेंगे। क्रिकेट खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को कॉलेज से छात्रवृत्ति भी मिलेगी। कॉलेज में लड़कों के लिए कॉमन रूम बनाया गया
विज्ञापन
शहर में 1948 में शुरू हुआ था डीएवी कॉलेज
यह कॉलेज पाकिस्तान के लाहौर में चलता था। वहां कॉलेज की स्थापना 1885 में हुई थी। लाहौर से शिफ्ट होने के बाद कॉलेज शहर में 1948 में शुरू हुआ था। कॉलेज का नाम शुरू से साइंस संकाय के लिए मशहूर रहा है। 1982 में कॉलेज में काॅमर्स संकाय शुरू हुआ था। कॉलेज में साइंस संकाय की हैरीटेज पुरानी व अब आधुनिक लैब है। कॉलेज को 2015 में हैरीटेज कॉलेज का स्टेटस भी मिला था।
विज्ञापन
स्नातक पाठ्यक्रम कोर्स सीटें
बीए 264
बीकॉम 240
बीकॉम वोकेशनल 50
बीकॉम हॉनर्स 60
बीएससी मेडिकल 80
बीएससी बॉयो टेक 20
बीएससी नॉन मेडिकल 320
बीएससी कंप्यूटर साइंस 80
बीएससी इलेक्ट्रॉनिक 20
बीएससी फैशन डिजाइनिंग 30
परा स्नातक पाठ्यक्रम कोर्स सीट
एमकॉम 60
एमएससी मैथ 70
एमएससी फिजिक्स 60
एमए इंग्लिश 50
एमए हिंदी 50
अधिकारी के अनुसार
दाखिले को लेकर आवेदकों में रुझान देखने को मिल रहा है। आवेदन के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क की सुविधा दी जाएगी। अबकी बार बीए कोर्स में 80 सीटें बढ़ाई जाएंंगी। साथ ही बीसीए कोर्स भी दोबारा शुरू किया जाएगा। -प्रोफेसर नीलम बत्तरा, प्रिंसिपल, डीएवी कॉलेज अंबाला शहर।