फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   8 lakh fraud in the name of buying and selling cars

Ambala News: कारों की खरीद-फरोख्त के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
8 lakh fraud in the name of buying and selling cars
बराड़ा। पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त के नाम पर जौली गांव निवासी हरविंद्र सिंह से 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। यह आरोप कार बाजार के संचालक पिता-पुत्र पर लगे हैं। आरोपियों ने दो कारें आई-20 व डिजायर लेकर बेच दी व पैसे भी नहीं लौटाए। पुलिस अधीक्षक अंबाला को तहरीर देने के बाद बराड़ा थाना पुलिस ने आरोपी पिता विक्रम सिंह व पुत्र रजत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस में विश्वासघात की धारा 316(2), धोखाधड़ी 318(4), जालसाजी 338, 336(3) और जाली दस्तावेज 340(2) की धारा के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में जौली गांव निवासी हरविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी जान-पहचान महाऋषि मार्कंडेश्वर कार बाजार चलाने वाले विक्रम सिंह और उसके बेटे रजत से थी। नवंबर 2024 में आरोपियों ने उसकी आई-20 कार को 3.50 लाख में बिकवाने का सौदा तय किया। कुछ समय बाद आरोपियों ने उसकी दूसरी डिजायर कार भी 4.50 लाख में बिकवाने की बात कहकर ले गए। आरोप लगाया कि जब अपने 8 लाख रुपये मांगे तो आरोपियों ने बहाने बनाना शुरू कर दिया। विक्रम सिंह ने एक फर्जी शपथ पत्र मोबाइल पर भेजकर विश्वास दिलाने की कोशिश की।
विज्ञापन


पैसे मांगने पर दी आत्महत्या की धमकी

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जो 4 लाख का चेक दिया था वो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। आरोपी विक्रम सिंह ने कहा कि उसे अपने दामाद को विदेश भेजना है, इसलिए वह फिलहाल पेमेंट दामाद के खाते में दिखा रहा है। जुलाई 2025 में दामाद विदेश चला गया, लेकिन उसकी रकम वापस नहीं मिली। पैसे मांगने पर आरोपी पिता-पुत्र जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। धमका रहे हैं कि दोबारा पैसे मांगे तो सुसाइड कर लेंगे और उसे आत्महत्या के मामले में फंसा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed