फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   7th class child abducted, left after 19 hours

7वीं कक्षा के बच्चे का अपहरण, 19 घंटे बाद खुद छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
7th class child abducted, left after 19 hours
अंबाला। साहा में एक युवक द्वारा घर के पास मैदान में खेल रहे 7वीं कक्षा के छात्र के अपहरण करने का मामला सामने आया है। युवक 14 मई को बच्चे को बाइक पर बैठाकर ले गया। जब दादा तलाश कर रहे थे तो साहा-जगाधरी हाईवे पर आरोपी को बच्चे के साथ बाइक पर देखा। वह उस तक पहुंच पाते इससे पहले आरोपी फरार हो गया। अपने स्तर पर बच्चे की तलाश के बाद कोई सुराग नहीं लगा तो दादा सोमनाथ ने इलाका पुलिस को शिकायत दी। देखते ही देखते इलाके में अपहरण की खबर आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन

पुलिस ने टीमें गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। करीब 19 घंटे बाद आरोपी 15 मई की सुबह छह बजे खुद बच्चे को साहा स्थित डीएवी स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नारायणगढ़ के बड़ागांव निवासी आदेश के रूप में हुई है। आरोपी के पिता ने उसे खुद साहा थाने में पेश किया। आरोपी के खिलाफ धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि बच्चे के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह चार भाई-बहन हैं।
विज्ञापन

फिरौती की बात से पुलिस का इनकार
जांच अधिकारी एएसआई राजबीर ने बताया कि अपहरण की सूचना मिलते ही साहा थाने से टीमों का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि पहले 14 मई की शाम पांच बजे से लेकर रात 11 बजे तक परिवार के सदस्य बच्चे को ढूंढते रहे, कोई सुराग न लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उनके अनुसार रात नौ बजे आरोपी की बाइक मेहताबगढ़ के सीसीटीवी में कैद हुई। इस दौरान अपहरणकर्ता ने एक राहगीर के नंबर से परिजनों को फोन कर बच्चे के पास होने की बात कहीं थी और परिजनों की बच्चे से बात भी करवाई थी। पुलिस नंबर ट्रेस कर पहुंची तो पता चला कि सड़क पर चल रहे व्यक्ति से मोबाइल फोन मांग कर अपहरणकर्ता ने फोन किया था। पुलिस का कहना था कि ग्रामीणों ने ही आरोपी की पहचान की थी। उसके घर गए तो आरोपी वहां नहीं था। अपहरणकर्ता द्वारा किसी तरह की कोई फिरौती नहीं मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में सोया था आरोपी
जांच अधिकारी एएसआई राजबीर ने बताया कि आरोपी आदेश ने पूछताछ में बताया कि वह एक युवती से प्यार करता है। जिस गली से बच्चा उठाया है वह वहां रहती है। गली में आना-जाना बढ़ाने के चक्कर में बच्चे को बहला फुसलाकर घुमाने के लिए लेकर गया था ताकि वह उसे पहचान सके। हालांकि, युवती उसे पहचानती तक नहीं है। इस दौरान वह कालपी स्थित एक मंदिर में सोया था। सुबह मामला बिगड़ता देखकर वह बच्चे को वापस छोड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed