फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   7.80 lakh will be spent for internet broadband connection at 52 basic centers of the state

Haryana: बुनियाद केद्रों पर लगेंगे इंटरनेट ब्रॉडबैंड कनेक्शन, खर्च होंगे लाखों, पढ़ें कहां कितने सेंटर

Fri, 04 Aug 2023 09:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Aug 2023 09:35 AM IST
सार

बुनियाद मिशन में दो परीक्षा लेने के बाद विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। दोनों परीक्षा में चयन होने के बाद विद्यार्थियों व अभिभावकों की काउंसिलिंग होती है। इसके बाद दूरी के हिसाब से केंद्र आवंटित किया जाता है। बुनियाद सेंटर पर विद्यार्थियों को साइंस, गणित, अंग्रेजी व सामाजिक विषय पढ़ाया जाता है।

विज्ञापन
7.80 lakh will be spent for internet broadband connection at 52 basic centers of the state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के 52 बुनियाद केद्रों पर इंटरनेट ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाने के लिए 7.80 लाख खर्च होंगे। हर केंद्र को 15 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। जिससे बुनियाद सेंटर पर इंटरनेट के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाने का कार्य चल रहा है। कई जगह कनेक्शन लग भी चुके हैं।

विज्ञापन


अब बुनियाद सेंटर में सात अगस्त से कक्षाएं लगनी शुरू होगी। यही नहीं जिस स्कूल में बुनियाद सेंटर बनाया गया है, अब वहां 9वीं कक्षा की कक्षाएं संबंधित विद्यालय के समय-सारिणी के अनुसार ही चलाई जाएंगी। जितने पीरियड विद्यालय में लगाए जाते हैं, उतने ही पीरियड बुनियाद केंद्र पर पढ़ रहे कक्षा 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए लगाए जाने हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में इतने नए बनाए गए हैं बुनियाद सेंटर
अंबाला में 3, भिवानी 1, चरखी-दादरी 1, फरीदाबाद 2, फतेहाबाद 4, गुरग्राम 3, हिसार 3, झज्जर 2, जींद 3, कैथल 3, करनाल 3, कुरुक्षेत्र 3, महेंद्रगढ़ 2, नूंह 2, पलवल 1, पंचकुला 2, पानीपत 3, रेवाड़ी 3, रोहतक 3, सिरसा 1, सोनीपत 1, यमुनानगर 3 बुनियाद केंद्र नए बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण के बाद हाेती हैं दाे परीक्षाएं
बुनियाद मिशन में दो परीक्षा लेने के बाद विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। दोनों परीक्षा में चयन होने के बाद विद्यार्थियों व अभिभावकों की काउंसिलिंग होती है। इसके बाद दूरी के हिसाब से केंद्र आवंटित किया जाता है। बुनियाद सेंटर पर विद्यार्थियों को साइंस, गणित, अंग्रेजी व सामाजिक विषय पढ़ाया जाता है। इन केंद्रों पर विद्यार्थी आईआईटी, यूपीएससी, नीट और एसएससी समेत अन्य प्रतियाेगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।


अधिकारी के अनुसा
प्रदेश में 52 नए बुनियाद सेंटर पर इंटरनेट ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाया जा रहा है। हर सेंटर को 15 हजार रुपये राशि दी गई है। इन सेंटरों पर 7 अगस्त से कक्षाएं लगनी शुरू होंगी। -पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed