{"_id":"5bca32c6bdec2269c41f4207","slug":"71539977926-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि स्टेशन पर काम छोड़ धरने पर बैठे सफाई कर्मी, बाद में बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि स्टेशन पर काम छोड़ धरने पर बैठे सफाई कर्मी, बाद में बनी सहमति
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात्रि में स्टेशन पर काम छोड़ धरने पर बैठे सफाई कर्मी, सुबह बनी सहमति
फोटो नंबर : 26
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कैंट रेलवे स्टेशन पर वीरवार रात्रि सफाई कर्मचारी कामकाज छोड़ धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि ठेकेदार द्वारा उन्हें पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य आरोप भी उनके द्वारा लगाए गए। उधर, मामले की जानकारी रेलवे अधिकारियों को मिली तो उन्होंने कर्मचारियों से बात की जिसके बाद सुबह उन्होंने कामकाज आरंभ कर दिया।
रेलवे स्टेशन पर धरना दे रहे सफाई कर्मियों का आरोप था कि ठेकेदार उन्हें निकालने की धमकियां दे रहा है। इसके अलावा उन्हें पूरा वेतन नहीं मिल रहा है। कुछ सफाई कर्मियों को आईकार्ड भी नहीं दिए गए हैं। उनसे लगातार 30 दिन कार्य करवाया जा रहा है और छुट्टी मांगने पर उन्हें निकालने तक की धमकी दी जा रही है। उनका यह भी आरोप था कि काम के दौरान यदि किसी कर्मी को कुछ हो जाता है तो उसके इलाज का भी कोई प्रावधान नहीं है। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मी स्टेशन हेल्थ इंस्पेक्टर के कमरे के समक्ष धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने स्टाफ को शांत करवाया और उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मियों ने स्टेशन पर काम आरंभ किया।