फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नगर निगम ने रेहड़ी फड़ी हटवाने के नाम की खानापूर्ति

नगर निगम ने रेहड़ी फड़ी हटवाने के नाम की खानापूर्ति

Fri, 28 Sep 2018 12:24 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने रेहड़ी फड़ी हटवाने के नाम की खानापूर्ति
कपड़ा मार्केट से रेहड़ी-फड़ी हटवाने पहुंची निगम टीम का विरोध
विज्ञापन

लोग बोले- बड़े-बड़े दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है, जिन पर नहीं की जाती कार्रवाई
फोटो नंबर : 48
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नगर निगम ने वीरवार को कपड़ा मार्केट पहुंचकर रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई की। निगम टीम का रेहड़ी फड़ी वालों ने खूब विरोध किया। निगम कर्मचारियों ने भी कहा कि हम इन्हें यहां से हटाते हैं तो यह हमारे जाते ही फिर से फड़ी लगा लेते हैं।
दरअसल अंबाला शहर कपड़ा मार्केट में अब रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए एक निश्चित स्थान तय कर दिया है। अधिकतर रेहड़ी वाले वहां ही रेहड़ी-फड़ी लगा रहे हैं, लेकिन वीरवार के दिन लगने वाली सेल के लिए रेहड़ी-फड़ी वाले शोरूमों के बाहर पार्किंग में रेहड़ियां लगा देते हैं। बीते वीरवार भी निगम टीम यहां रेहड़ियां हटाने पहुंची थी, लेकिन उस समय भी निगम ने केवल खानापूर्ति की। वीरवार फिर से निगम की वही कार्रवाई देखने को मिली। इसके अलावा निगम ने अंबाला-हिसार रोड पर रेहड़ी-फड़ियां हटाने का अभियान चलाकर खानापूर्ति की। निगम कर्मचारी रेहड़ियां हटवाकर आगे जा रहे थे। कुछ ही देर रेहड़ी वाले अपनी रेहड़ियों को सड़क किनारे रखकर सजा रहे थे। निगम कर्मचारियों का कहना था कि रोज रेहड़ियां हटवाने आएंगे। रेहड़ियों के कारण अंबाला हिसार रोड पर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

------
निगम पर भेदभाव का आरोप
वहीं रेहड़ी वालों का कहना था कि निगम सिर्फ गरीब लोगों को ही हटा सकता है जबकि हिसार रोड पर बड़े बड़े दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि यहां पर भी निगम भेदभाव अपना रहा है। निगम को चाहिए कि वह बड़े शोरूम संचालकों पर भी कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed