{"_id":"5af5f5ce4f1c1bd4408b4889","slug":"71526068686-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
करंट लगने से मजदूर की मौत
सिरसा। गांव सलारपुर में एक मजदूर की रविवार देर रात करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और शव का सोमवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस केस में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
मृतक मजदूर प्यारेलाल (60) के भतीजे गुरदयाल ने बताया कि वे मूलत: हिमाचल के रहने वाले है। कई वर्षों से उसके चाचा प्यारेलाल गांव सलारपुर निवासी ओमप्रकाश के खेतों में रह कर मजदूरी का काम करता था। रविवार देर रात अचानक ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया था। उसका चाचा प्यारेलाल फ्यूज लगाने के लिए खंभे पर चढ़ने लगा तो उसको करंट लग गया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह अन्य मजदूर काम करने के लिए खेतों में पहुंचे तो उन्होंने प्यारे लाल को मृतक पाया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना खेत मालिक ओमप्रकाश व पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक प्यारे लाल के भतीजे गुरदयाल के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।