फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   आग लगने से घर का सामान जलकर राख

आग लगने से घर का सामान जलकर राख

Sun, 06 May 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से घर का सामान जलकर  राख
संगरानी में आग लगने से घर का सामान जलकर राख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
गांव संगरानी में शनिवार को फूस से बने दो घरों में अचानक आग लग गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने परिवार और सरपंच को सूचित किया। इसके बाद सरपंच ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल के मौके पर पहुंचने से पहले ग्रामीण और परिवार सदस्य आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान वे मामूली रूप से झुलस भी गए।

आशियाना जलता देख घर के मालिक बुद्धुशाह, मसीति, नजीरी ने घर का कुछ सामान बचाने की कोशिश की, मगर आग ज्यादा होने के कारण वह कुछ नहीं बचा सके। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक दो घरों का सामान जल कर राख हो चुका था। बुद्धुशाह के अनुसार उनके और उनके बेटे के घर में आग लग जाने से 16 बकरी, लगभग 12 हजार रुपये, करीब 10 क्विंटल गेहूं, कपड़े और घर का अन्य सामान जल गया। वहीं तीनों घायलों के नारायणगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed