फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   665 railway stations of Northern Railway will be equipped with video surveillance system

Ambala: वीडियो सर्विलंस सिस्टम से लैस होंगे उत्तर रेलवे के 665 रेलवे स्टेशन, लगेंगे CCTV कैमरे

Thu, 01 Jun 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिंदर पाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
हरिंदर पाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2023 12:52 AM IST
सार

अंबाला मंडल सहित फिरोजपुर, दिल्ली, मुरादाबाद और लखनऊ के डी और ई श्रेणी प्राप्त स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। मौजूदा समय में रेल टेल द्वारा सीसीटीवी की सुविधा देश के ए-1, ए, बी और सी श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध करवाई जा रही है। 

विज्ञापन
665 railway stations of Northern Railway will be equipped with video surveillance system
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

रेलवे ने देश के छोटे स्टेशनों पर भी वीडियो सर्विलंस सिस्टम लगाने का फैसला किया है। तीसरे चरण के तहत यह सुविधा रेलवे की अग्रणी संस्था रेल टेल द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें चार जोन के 15 मंडल शामिल किए गए हैं। इनके अधीन आने वाले डी और ई श्रेणी के 1633 स्टेशनों का इस योजना के तहत चयन किया गया है।

विज्ञापन

 

इसमें उत्तर रेलवे के 665 स्टेशन, उत्तर मध्य रेलवे के 259 रेलवे स्टेशन, पूर्वाेत्तर रेलवे के 311 स्टेशन और उत्तर पश्चिम रेलवे के 398 छोटे रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है। रेलवे टेल द्वारा यह कार्य सरकार की सहयोगी कंपनी टीसीआईएल से करवाया जाएगा। कंपनी को कार्य शुरू करने के लिए आदेश जारी हो गए हैं।

विज्ञापन

 

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के अधीन 115 स्टेशन, फिरोजपुर मंडल के अधीन 169 स्टेशन, मुरादाबाद मंडल के अधीन 138 स्टेशन, अंबाला मंडल के अधीन 105 स्टेशन और लखनऊ मंडल के अधीन 138 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा आगरा कैंट मंडल के 51 स्टेशन, इलाहबाद मंडल के 108 स्टेशन, झांसी के 100, इज्ज्तनगर मंडल के 85, लखनऊ जंक्शन के अधीन 107, वाराणसी के अधीन 119, अजमेर के अधीन 86, बीकानेर के अधीन 121, जयपुर के अधीन 82 और जोधपुर रेलवे मंडल के अधीन 109 स्टेशन शामिल हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ए-1 और ए, बी श्रेणी स्टेशनों पर सुविधा
मौजूदा समय में रेल टेल द्वारा सीसीटीवी की सुविधा देश के ए-1, ए, बी और सी श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध करवाई जा रही है। पहले चरण में देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन यानि ए-1 और ए श्रेणी के लगभग 259 को वीडियो सर्विलंस सिस्टम से लैस किया गया था। इसके बाद बी और सी श्रेणी के 669 स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू की गई। अब ग्रामीण क्षेत्रों सहित छोटे स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है और इनकी संख्या पांच हजार से अधिक है।



ए-1, ए और बी श्रेणी के स्टेशनों की तर्ज पर अब छोटे व ग्रामीण क्षेत्रों के स्टेशनों पर भी वीडियो सर्विलंस सिस्टम लगाया जाएगा। यह सुविधा रेल टेल द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें अंबाला मंडल के 105 स्टेशनों को शामिल किया गया है। सुरक्षा के हिसाब से सीसीटीवी कैमरे काफी फायदेमंद होंगे। -मंदीप सिंह भाटिया, रेल प्रबंधक, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed