{"_id":"6ab588176cf0469bfa0759ed","slug":"66000-quintals-of-paddy-weighed-orders-for-gate-passes-not-received-and-no-staff-found-present-ambala-news-c-36-1-amb1002-170149-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 66 हजार क्विंटल धान की तौलाई, गेट पास के आदेश नहीं आए, कर्मचारी भी नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 66 हजार क्विंटल धान की तौलाई, गेट पास के आदेश नहीं आए, कर्मचारी भी नहीं मिले
विज्ञापन
अनाज मंडी में धान सूखता हुआ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पिछले करीब 10 दिन से अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो चुकी है। वीरवार को अंबाला सिटी की अनाज मंडी में पीआर किस्म के 66 हजार क्विंटल धान की तौलाई कराई। शुक्रवार से गेट पास काटे जाने के निर्देश हैं, मगर हकीकत यह है कि मंडियों के प्रशासन के पास अभी तक गेट पास पोर्टल से जुड़े आदेश और लॉगइन पहुंचे ही नहीं हैं।
इस कारण से उम्मीद कम है कि शुक्रवार से गेट पास कट सकेंगे। इतना ही नहीं बल्कि अंबाला सिटी की अनाज मंडी में गेट पास के लिए 40 कर्मियों की आवश्यकता की मांग मंडी प्रशासन की तरफ से भेजी गई है, मगर यह भी अभी नहीं उपलब्ध कराए गए हैं। वीरवार तक अनाज मंडी में 66 हजार क्विंटल धान पहुंच चुकी है, जिसकी वजह से पूरी अनाज मंडी अट चुकी है। जमीदारों को धान में ज्यादा नमी होने के कारण उसे सुखाना पड़ रहा है। सरकार की ओर से 17 नमी धान का खरीद मानक घोषित किया गया है। लेकिन किसानों की धान में इससे ज्यादा नमी है। मंडियों में अधिकांश श्रमिक यही कार्य करते दिख रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
नहीं शुरू हुई सरकारी खरीद
किसानों व आढ़तियों का मानना है कि सरकार को धान की सरकारी खरीद शुरू कर देनी चाहिए थी लेकिन इसमें विलंब के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। जलबेड़ा गांव निवासी किसान राजेश कुमार ने बताया कि अनाज मंडी में सबसे बड़ी समस्या मजदूर की है। रवालौं निवासी सतनाम व जलबेड़ा गांव के मंजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान में मंडी में जो मजदूर मौजूद हैं वह भी धान को सुखाने में व्यस्त हैं। इस कारण तौलाई संबंधी अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आढ़ती प्रिंस व अवतार सिंह ने बताया कि श्रमिकों की कमी के कारण हमें भी दिक्कत आ रही है। श्रमिक मार्केट कमेटी को उपलब्ध करानी चाहिए थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
डिजिटल कांटे से तौलाई शुरू हो चुकी है। गेट पास के लिए अभी पोर्टल नहीं आया है। कर्मचारियों की डिमांड भी भेजी गई है। -दलेल सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी, अंबाला शहर।