{"_id":"620aba67cef7013a635fa1c1","slug":"66-year-old-elderly-died-16-new-people-confirmed-corona-infection-ambala-news-knl98980652","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम, 16 नए लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम, 16 नए लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
अंबाला छावनी के संत निवासी में बुजुर्ग महिला के वैक्सीन लगाते हुए
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। सोमवार को 16 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं एक 66 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। अभी तक कुल 40 हजार 586 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 35 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए हैं और अभी तक कुल 39 हजार 749 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जिले में अब केवल 297 ही सक्रिय मामले रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 7 लाख 36 हजार 672 सैंपल लिए गए हैं।
यह है अस्पताल की स्थिति
अस्पताल में दाखिल मरीजों की संख्या में भी कमी आने लगी है। अब केवल 12 लोग ही अस्पताल में उपचाराधीन है। इसमें भी 7 प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है तो 5 का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें से केवल एक ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। इन सभी मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष रूप से निगरानी रखी जा रही है।
यह है टीकाकरण की स्थिति
कोविन पोर्टल के अनुसार सोमवार को 3 हजार 619 लोगों को कोरोना से बचाव टीका लगाया गया है। इसके अलावा 317 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। विभाग अभी तक कुल 19 लाख 93 हजार 15 कोरोना से बचाव की डोज लगा चुका है। इसमें 10 लाख 22 हजार 497 पहली डोज तो 9 लाख 57 हजार 987 दूसरी डोज शामिल है। वहीं विभाग की ओर से 12 हजार 531 कुल कोरोना से बचाव की डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
वर्जन
कोरोना से बचाव के लिए सभी को अपनी ओर से बचाव रखना जरूरी है। अब मामलों में कमी आने लगी है, मगर यह देखते हुए लोगों को कोताई नहीं बरतनी चाहिए।
- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।