फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   परिजनों ने अंबाला नहीं करवाया पोस्टमार्टम, अब पानीपत में होगा

परिजनों ने अंबाला नहीं करवाया पोस्टमार्टम, अब पानीपत में होगा

Sun, 23 Dec 2018 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने अंबाला नहीं करवाया पोस्टमार्टम, अब पानीपत में होगा
परिजनों ने अंबाला नहीं करवाया पोस्टमार्टम, अब सोनीपत में होगा
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 50
शास्त्री कालोनी में महिला के सुसाइड का मामला
शुक्रवार को पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ किया था हत्या का मामला दर्ज
मृतक महिला के परिजनों का आरोप- महिला को मारकर फंदे पर लटकाया शव
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। शास्त्री कॉलोनी में महिला की हत्या के मामले में परिजनों ने अंबाला में मृतका का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उनका तर्क था कि यहां रिपोर्ट में गड़बड़ी हो सकती है। इस मामले को लेकर परिजन डॉक्टरों एवं पुलिस की सहमति से शव को सोनीपत ले गए। जहां सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। एसएचओ भूषण दास ने बताया कि परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन ने दिया था, मगर परिवार सदस्य नहीं माने जिस वजह से अब पोस्टमार्टम सोनीपत कराया जाएगा।

बता दें कि शुक्रवार को पड़ाव पुलिस ने मृतका के पति व अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पूर्व में महिला के पति सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया था कि उसके दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। वह अपने बेेटे को स्कूल से लाने के लिए दोपहर को गया था। बेटे को लेकर घर पहुंचा तो कमरे में उसकी पत्नी ने साड़ी का फंदा बनाकर हुक लटकी हुई थी। इस बारे में वीरवार को ही महिला के परिजनों को सूचित किया गया था, मगर अंबाला पहुंचे महिला के परिजनों ने पति एवं अन्य पर महिला को मारकर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। मृतक महिला के भाई राजेश, जगजीत, कुलवंत, जीजा सुरेंद्र कुमार, संजय के अलावा मदन लाल, जसपाल कुमार, जगदेव, चमन लाल, कालू प्रसाद ने कहा था कि करीब 11 साल पहले पूनम की शादी सिद्धार्थ से की थी। शादी के बाद बेटी होने पर ससुराल वाले ताने मारने लगे। इसके बाद बेटा हुआ और ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। उन्होंने बताया कि पति और पत्नी में अनबन भी रहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला के पति सहित अन्य ससुराल वालों ने हत्या का शव फंदे पर लटकाया है। परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने पति सिद्धार्थ, सास धन्नो सहित बिल्ला, मंगत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। मगर शुक्रवार शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। अब शनिवार को परिजन पोस्टमार्टम कहीं और कराने की मांग पर अड़ गए जिसके बाद शव सोनीपत पुलिस निगरानी में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed