फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   %इकबाल कुरैशी को छोड़ों, 50 लाख रुपये लो’

%इकबाल कुरैशी को छोड़ों, 50 लाख रुपये लो’

Wed, 23 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
%इकबाल कुरैशी को छोड़ों, 50 लाख रुपये लो’
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला के पुलिस कप्तान के फोन पर किसी शख्स ने मध्य रात्रि फोन कर कहा कि ‘सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी को छोड़ दो नहीं तो लाशों के ढेर बिछा देंगे और इसके साथ 50 लाख भी दिए जाएंगे’। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और फोन करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंबाला एसपी अभिषेक जोरवाल के फोन पर रविवार रात्रि करीब ढाई बजे एक फोन कॉल आया जिसे एसपी के कैंप आफिस के कर्मचारी ने सुना। फोन करने वाले ने कहा कि अंबाला सेंट्रल जेल में बंद इकबाल कुरैशी को छोड़ा जाए और 50 लाख रुपये भी साथ में ही दिए जाएंगे, नहीं तो लाशों के ढेर बिछा देंगे, ब्लास्ट होंगे। इसके बाद फोन करने वाले ने फोन काट दिया। हरकत में आई पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी जिसके बाद जांच आरंभ की। इसी बीच मंगलवार को अंबाला के बलदेव नगर थाने में मामला दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश के साथ जांच शुरू की गई है। बताते हैं कि इकबाल कुरैशी अंबाला सेंट्रल जेल में पॉक्सो एक्ट के एक मामले में बंद है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कॉल डिटेल खंगालने शुरू कर दिए हैं और जांच में कुछ सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। मामले को लेकर पुलिस कुछ साफ बताने से अभी इंकार कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अब्दुल कुरैशी का इस मामले में कोई लेना देना है या नहीं, या कहीं जेल में बंद कुरैशी को फंसाने की यह चाल है।
विज्ञापन

कोट्स
अंबाला एसपी के सरकारी नंबर पर किसी ने फोन कर धमकी दी है और इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। जेल में बंद कुरैशी पर पॉस्को एक्ट के तहत अंबाला में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीश यादव, एसएचओ, बलदेव नगर थाना, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed