{"_id":"599b2e544f1c1bfc2c8b45f2","slug":"61503342164-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में पार्टी की नीतियों के बारे दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में पार्टी की नीतियों के बारे दी जानकारी
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। भारतीय जनता पार्टी मंडल एक की ओर से गीता नगरी हनुमान मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अनुभव अग्रवाल ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय द्वारा बताए गए आदर्शों को जनजन तक पहुंचाने के बारे में बताया। इसके साथ ही 25 सितंबर को उनकी जयंती हर बूथ पर धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। प्रभारी अरुण भान ने बताया कि 31 अगस्त तक सभी कार्यकर्ता सभी बूथों पर पौधारोपण का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार ने उन सभी कार्यकर्ताओं को अच्छे से कार्य करने के लिए कहा। इस मौके पर ज्येष्ठ कार्यकर्ता के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर मंगल सैन बजाज, मंडल महामंत्री विपिन कपूर, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय लाकड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरला कपूर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नम्रता गौड़, सुदेश जैन मीठा, मंडल उपाध्यक्ष हरीश मदान, सतपाल जैन, राम शरण बदल आदि मौजूद रहे।