फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   566 quarters of railways will be renovated with Rs 1.40 crore

Ambala News: रेलवे के 566 क्वार्टरों का 1.40 करोड़ से होगा जीर्णाेद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
566 quarters of railways will be renovated with Rs 1.40 crore
रेलवे कॉलोनी में बने क्वार्टरों की खस्ताहालत। संवाद
अंबाला। कंडम व खस्ताहाल रेलवे क्वार्टरों की समस्या अब जल्द ही दूर हो जाएगी। 2024-25 के वार्षिक बजट में रेलवे क्वार्टरों की रिपेयर का खर्च भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे से प्राप्त जानकारी अनुसार अंबाला मंडल के अधीन लगभग 566 रेलवे क्वार्टरों का जीर्णाेद्धार किया जाएगा और इस पर लगभग 1.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे लेकर रेलवे ने रुपरेखा तैयार करनी शुरु कर दी है। विभागीय अधिकारियों की देख-रेख में इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, वहीं रेलवे कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर उनके क्वार्टर में किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वो लिखित तौर पर इसकी जानकारी आईओडब्ल्यू स्तर के अधिकारी को दें, जिससे कि रिपेयर से संबंधित आगामी प्रक्रिया आरंभ की जा सके।
विज्ञापन

कर्मचारियों की इस परेशानी के समाधान को लेकर भी टीम का गठन किया गया है जो आंकड़ाें के आधार पर रेलवे क्वार्टरों का निरीक्षण करेंगी ताकि क्वार्टरों की सही परेशानी सामने आ सके और इसे समय रहते दूर किया जा सके। इसकी रिपोर्ट मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष भी प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि खस्ताहाल और कंडम रेलवे क्वार्टरों को लेकर कर्मचारी काफी दुखी व परेशान रहते हैं। कहीं छत से पानी टपकता है तो कहीं टूटे दरवाजे और खिड़कियां कर्मचारियों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। हालांकि रेलवे यूनियन से जुड़े पदाधिकारी भी समय-समय पर इस समस्या को लेकर मंडल रेल प्रबंधक सहित विभागीय अधिकारियों से मंत्रणा भी करते हैं, बावजूद इसके सभी कर्मचारियों की परेशानी दूर नहीं हो पाती थी।
इन का बदलेगा स्वरुप
रेलवे बजट के तहत अंबाला में टाइप एक के 160 क्वार्टर, टाइप दो के 22 और टाइप चार के तीन क्वार्टर शामिल हैं। इसी प्रकार सब स्टैंडर्ड क्वार्टर की टाइप दो श्रेणी के 50, बठिंडा, धूरी व श्रीगंगानगर में यूनिट टाइप तीन क्वार्टर, छोटे-बड़े रेलवे स्टेशन पर टाइप एक के 150 क्वार्टर और अंबाला में ही टाइप दो के 172 रेलवे क्वार्टरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

वर्जन
पिंक बुक के हिसाब से जारी किए गए इस वर्ष के बजट के तहत लगभग 566 रेलवे क्वार्टरों की रिपेयर की जाएगी। इसका लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है। कर्मचारियों से भी जानकारी मांगी गई है, विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कंडम व खस्ताहाल रेलवे क्वार्टरों को पहले दुरुस्त किया जाए ताकि कर्मचारियों की परेशानी को दूर किया जा सके।
एमएस भाटिया, डीआरएम अंबाला।

रेलवे कॉलोनी में बने क्वार्टरों की खस्ताहालत। संवाद

रेलवे कॉलोनी में बने क्वार्टरों की खस्ताहालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed