फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   55 new corona positive in ambala on tuesday

मंगल को मिले 55 नए संक्रमित अब आंकड़ा 997 पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
55 new corona positive in ambala on tuesday
कोरोना संक्रमण की चेन तेजी से फैलती जा रही है। अब हालात यह हैं कि रोजाना दर्जनों केस मिल रहे हैं। मंगलवार को 55 नए मरीज मिले। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना के कुल केसों की संख्या एक हजार के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि आफत के बीच राहत की खबर यह रही कि 72 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 260 हो गई है।
विज्ञापन

क्या है अब कोरोना की स्थिति
मंगलवार को 11 मरीज सिटी से, 22 मरीज कैंट से, 12 मरीज नारायणगढ़ से और 10 बराड़ा से सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 997 हो गया है। अंबाला में 162 कंटेनमेंट जोन में मंगलवार को 19 हजार 166 लोगों को स्क्रीन किया गया। 39 के सैंपल लिए गए। इसके अलावा फ्लू के 18 मरीज मिले, जिनके सैंपल लिए गए हैं। वहीं 10 मोबाइल टीमों ने अलग अलग स्थान पर 492 लोगों का चैकअप किया। इसके अलावा 25 लोगों के सैपल कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमण चेन का हुए शिकार
कैंट में शालीमार बाग से एक 17 साल का लड़का संक्रमित मिला। मोची मंडी से 47 साल की महिला और 42 साल का व्यक्ति पाजिटिव मिला। इसके अलावा 50 साल की महिला पॉजिटिव मिली है। पालिका विहार कैंट से 59 साल के बुजुर्ग भी संक्रमित मिले। बंगाली मोहल्ला से 20 साल का लड़का, मोची मोहल्ला से 73 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला। क्रास रोड मोची मंडी से 55 साल की महिला, मोची मंडी से 45 साल की महिला, बीसी बाजार से 49 साल, बाजीगर कालोनी से 49 साल का व्यक्ति, बाजीगर कालोनी से 35 का व्यक्ति पाजिटिव मिला है। इसके अलावा मोची मंडी और खटीक मोहल्ला से भी केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता से आह्वान है कि सोशल डिस्टेसिंग, मास्क और अधिक से अधिक साबुन और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। हमारी टीम लगातार सैंपलिंग में जुटी है।
डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed