{"_id":"5c1bf07dbdec2256a63124dd","slug":"51545334909-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में केजरीवाल ने दिए कांग्रेस से गठबंधन के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में केजरीवाल ने दिए कांग्रेस से गठबंधन के संकेत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर 18 से 20
कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर मुस्कुरा दिए अरविंद केजरीवाल
श्रीकृष्ण कृपा गोशाला आश्रम में महंत विकास दास महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे दिल्ली के सीएम
आलोक सिंह रघुवंशी
अंबाला कैंट। भाजपा को हराने के लिए हर कदम उठाने को तैयार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीरवार को अंबाला पहुंचे। इस दौरान अमर उजाला ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सवाल पूछा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि समय आने पर सब कुछ स्पष्ट कर देंगे। अरविंद केजरीवाल अंबाला के मोहड़ा गांव में स्थित श्रीकृष्ण कृपा गोशाला आश्रम में महंत विकास दास महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राजनीति पर बोलने से मना कर दिया।
बता दें कि पिछले दिनों किसान आंदोलन के दौरान केजरीवाल मंच पर राहुल गांधी के साथ दिखाई दिए थे, जबकि हाल ही में विपक्षी दलों की बैठक में भी वे शामिल हुए थे। हालांकि केजरीवाल सीधे तौर पर न तो कांग्रेस का नाम ले रहे हैं और न गठबंधन के स्वरूप को लेकर कुछ बोल रहे हैं। वहीं हरियाणा में सीएम उम्मीदवार के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
-----------------
गाय पर सिर्फ राजनीति करती है भाजपा
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ गाय पर राजनीति करती है जबकि गाय को संरक्षण देने में पूरी तरह विफल है। दिल्ली सरकार सरकारी गोशाला चलाती है। प्राइवेट गोशालाओं को अनुदान भी देती है।
विज्ञापन
-------------
बाधाओं के बावजूद दिल्ली में हुए क्रांतिकारी कार्य
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हुए कामों को पूरी दुनिया ने देखा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम हुए हैं। बाधाओं के बावजूद दिल्ली में काम हो सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं। अब हरियाणा की जनता तय करे कि उसे कैसी सरकार चाहिए।