फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में दवा विक्रेताओं की हड़ताल आज

ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में दवा विक्रेताओं की हड़ताल आज

Fri, 28 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में दवा विक्रेताओं की हड़ताल आज
हड़ताल को लेकर दवा होलसेलर दो धड़ों में बंटे, एक गुट नहीं होगा शामिल
विज्ञापन

रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने जिले में पांच जगहों पर मरीजों के लिए केमिस्ट शॉप खोलने का लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। दवा विक्रेताओं द्वारा ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 28 सितंबर की हड़ताल को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत रिटेलर एसोसिएशन की जहां मीटिंग हुई, वहीं यह भी तय किया गया जनता के लिए जिलेभर में पांच केमिस्ट शॉप खोली जाएंगी। दूसरी ओर होलसेलर इस हड़ताल को लेकर खुद को अलग रखे हुए हैं, जबकि यह भी धड़ों में बंटते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में होलसेलर्स का एक गुट हड़ताल में शामिल नहीं होने की बात कह रहा है।
ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 28 सितंबर को एक दिन की हड़ताल की जा रही है। इसी को लेकर वीरवार को हरियाणा स्टेट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दवा विक्रेताओं को इस हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। इसके लिए दवा विक्रेताओं की मीटिंग का आयोजन भी किया गया। दावा किया जा रहा है कि 28 सितंबर को जिलेभर के दवा विक्रेता व होलसेलर अपना कारोबार विरोध स्वरूप बंद रखेंगे। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि जिले में सिविल अस्पतालों अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, नारायणगढ़, मुलाना, बराड़ा के पास एक-एक केमिस्ट शॉप खोली जाएंगी ताकि इमरजेंसी में मरीज को दवा आसानी से उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

उधर, इस हड़ताल को लेकर होलसेलर भी दो धड़ों में बंटे दिखाई दे रहे हैं। एक धड़ा जहां हड़ताल में शामिल होने की बात कर रहा है, वहीं दूसरा धड़ा इस मामले में अपना कारोबार बंद रखने को तैयार नहीं है। हड़ताल में शामिल न होने वाले धड़े का कहना है कि उनकी पेरेंट बॉडी ने उनको हड़ताल के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किए है। ऐसे में वे हड़ताल में शामिल नहीं होंगे और इस धड़े से जुड़े होलसेलर रूटीन की तरह अपना कामकाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed