फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - विधायक के खिलाफ थाना नग्गल में दी अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत

- विधायक के खिलाफ थाना नग्गल में दी अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत

Tue, 24 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
- विधायक के खिलाफ थाना नग्गल में दी अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत
विधायक माफी मांगें या पुलिस करे कार्रवाई, वर्ना आज किसान लगाएंगे जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
गांव बकनौर में आग लगने से नष्ट हुई फसल का गत दिवस जायजा लेने गए सिटी विधायक असीम गोयल के खिलाफ एक व्यक्ति द्वारा उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाते हुए नग्गल थाने में शिकायत दिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। शिकायतकर्ता जयसिंह का आरोप है कि पहले तो थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत ही नहीं ली और काफी मशक्कत के बाद जब शिकायत ली गई तो पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई नहीं की जा रही। इसके चलते सोमवार शाम को शिकायतकर्ता समर्थकों के साथ नग्गल थाना पहुंचा और विधायक के खिलाफ दी गई शिकायत पर आगामी कार्रवाई करने की मांग की। शिकायतकर्ता जय सिंह का कहना है कि उसकी शिकायत पर विधायक को थाने में बुलाया जाए और विधायक अपने व्यवहार के लिए माफी मांगें लेकिन पुलिस द्वारा विधायक के न आने की बात कहे जाने पर वे और उनके समर्थक भड़क गए और थाने के बाहर आकर नारेबाजी करने लगे। कुछ देर नारेबाजी करने के बाद जय सिंह और उसके समर्थन में उतरे लोगों ने चेतावनी दी कि विधायक अगर माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह मंगलवार सुबह एकत्रित होंगे और थाने के बाहर जाम लगा देंगे। इस दौरान विवेक चौधरी ललाना, रिंकू पूनिया, शम्मी सौंडा, कुलदीप सांगवान, अशोक बरतिया, हरकेश सुल्लर सहित अन्य किसान व जमींदार मौजूद रहे। बता देें कि गत दिनों विधायक व सांसद नग्गल क्षेत्र के गांवों में आग से हुए नुकसान के मामले में किसानों से मिलने पहुंचे जब यह बहस हुई।

इस दौरान शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके खिलाफ गांव बकनौर के सरपंच पहले ही अभद्र व्यवहार की शिकायत दे चुके हैं लेकिन जय सिंह का कहना है कि उसका सरपंच के साथ कोई लेना, देना नहीं है, उसके साथ तो विधायक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। शिकायतकर्ता ने मांग की कि उसकी शिकायत पर विधायक को व उसके खिलाफ शिकायत देने वाले सरपंच को भी मौके पर बुलाया जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
विज्ञापन

जय सिंह ने कहा कि वह और उनके साथी उन जमींदारों की मदद करना चाहते हैं जिनकी फसल आग में नष्ट हो चुकी है। इसके लिए वह गांव-गांव से भूसा और गेहूं दान करने के लिए एकत्र कर रहे थे। इस बात को लेकर वह गत दिन बकनौर गए थे। वहां विधायक से मुआवजे की बात की तो वह तैश में आ गए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई हुई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। सड़क जाम करने जैसी चेतावनी की मुझे जानकारी नहीं है। अगर वह ऐसा करते हैं तो गलत होगा और नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- राजीव कुमार, एसएचओ नग्गल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed