फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - सांसद सैलजा के नाम से सीएम के नाम सौंपा गया ज्ञापन

- सांसद सैलजा के नाम से सीएम के नाम सौंपा गया ज्ञापन

Sun, 10 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
- सांसद सैलजा के नाम से सीएम के नाम सौंपा गया ज्ञापन
मासूम वैष्णवी की हत्या मामले में ठोस जांच की मांग पर सड़कों पर उतरे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कैंट के बोह एरिया में गत दिनों हुई पांच वर्षीय मासूम वैष्णवी का अपहरण के बाद हत्या मामले में जांच से असंतुष्ट क्षेत्र निवासियों, परिजनों और शहर की विभिन्न संस्थाओं और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को रोष मार्च निकालकर विरोध जताया।
रोष मार्च के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए मांग की कि पुलिस मामले में सही तरीके से जांच करे। अब तक केवल एक छात्र को पकड़ा गया है जबकि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। लोगों ने कहा कि छात्र की उम्र पर भी संदेह है और पुलिस इसे वेरिफाई करे। इस दौरान महिला कांग्रेस की आईटी सैल की राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि इस हत्याकांड में पुलिस ने जिस युवक को काबू करके नाबालिग बताया है उसके आधार कार्ड और स्कूल के रिकॉर्ड में दर्ज जन्म तिथि में काफी अंतर है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस को उसके यूपी के पैतृक गांव में जाकर सारा रिकॉर्ड खंगालना चाहिए तब यह निर्धारित किया जाना चाहिए कि आरोपी बालिग है या नाबालिग। बच्ची के माता-पिता यदि पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है तो हरियाणा सरकार इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच करवाए। वहीं इनेलो युवा प्रधान रवि बब्याल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि आपराधिक मानसिक वाला छात्र लचीले कानून का फायदा उठाकर बच सकता है, मगर पुलिस को इस पर कड़ी कार्रवाई कर और जांच करने की जरूरत है। इस दौरान काफी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
उधर, महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने शनिवार को इस मामले में चंडीगढ़ में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता वेणू अग्रवाल ने बताया कि ज्ञापन में सांसद सैलजा ने मांग की है कि इस निर्मम हत्याकांड को सरकार गंभीरता से ले और प्रदेश के सभी स्कूलों व कालेजों में विद्यार्थियों की काउंसिलिंग करवाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही यह भी मांग उठाई गई कि अपराधियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर जांच हो और जांच में हर पहलू को शामिल करते हुए कड़ी से कड़ी सजा आरोपी को दिलवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed