{"_id":"59f396104f1c1bc9678b8033","slug":"51509135888-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- कहा, बीते एक महीने से कुछ लड़कों ने उसका व सहेलियों का जीना कर रखा है दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- कहा, बीते एक महीने से कुछ लड़कों ने उसका व सहेलियों का जीना कर रखा है दुश्वार
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनचलों की छेड़खानी से परेशान छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत
मुलाना। छेड़खानी से तंग आई छात्रा ने जहां पुलिस से मदद की गुहार लगाई है, वहीं भड़के ग्रामीणों ने दो मनचलों को शुक्रवार को पकड़कर धुन डाला। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। मामला काफी गंभीर है, जबकि छात्रा का कहना है कि इस बारे में स्कूल टीचर को भी जानकारी है, लेकिन फिर भी बीते एक महीने से यह मनचले परेशान करने में लगे हैं। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुलाना थाना के तहत आने वाले गांव धीन की एक छात्रा ने बताया कि बीते एक माह से कुछ युवक उसे व उसकी सहेलियों से छेड़खानी करने में लगे हैं। पहले तो अनदेखा किया, लेकिन इन युवकों की हरकतें बढ़ने लगी। इन में से कुछ युवक तो दूसरे गांव के हैं, जबकि कुछ उसी गांव के हैं, जहां की यह छात्रा है। छात्रा ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में पढ़ती है और यह युवक रोजाना घर से स्कूल और स्कूल से घर तक पीछा करते हैं। इस बारे में स्कूल के टीचर को भी पता है, लेकिन कुछ कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बता दी। इसके बाद तो हालात यह हो गए कि युवक गांव में आकर छेड़खानी करने लगे। इसी को लेकर गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन बात फिर भी नहीं बनी और इन लड़कों की हरकतें जारी रहीं।
इस पर भड़के ग्रामीणों ने शुक्रवार को देर सायं चार मनचलों को दबोचने की कोशिश तो की, लेकिन इनमें से दो तो मौके से भाग गए, जबकि दो ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। ग्रामीणों ने इन दोनों की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा का कहना है कि वह चारों लड़कों को पहचानती है। अपनी शिकायत मेें छात्रा ने इन चारों के नाम पुलिस को दिए हैं। बताया जाता है कि दो युवक गांव खानअहमदपुर के हैं, जबकि एक अलीपुर तथा एक अन्य धीन गांव का है।
विज्ञापन
मुलाना थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पुलिस को मिली है। पुलिस इस शिकायत पर कार्रवाई कर रही है। जो भी नियम अनुसार कार्रवाई होगी वह अवश्य की जाएगी।