{"_id":"59f394284f1c1bb6678b7e88","slug":"51509135400-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट चालक ने मारी टक्कर, एक्टिवा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट चालक ने मारी टक्कर, एक्टिवा चालक की मौत
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलेट चालक ने मारी टक्कर, एक्टिवा चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। यातायात व्यवस्था में सुधार के तमाम दावों के बावजूद दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को सड़क दुर्घटना में घायल एक किशोर की इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। दुर्घटना का कारण बना जब एक बुलेट सवार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना की सूचना पाते ही मॉडल टॉउन चौकी पुलिस सक्रिय हुई और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना का मामला मोहम्मद अकरम निवासी मस्जिद जंडली की शिकायत पर दर्ज हुआ। मोहम्मद अकरम का कहना है कि वह मस्जिद में मौलवी है। वीरवार की शाम करीब सात बजे वह सेक्टर दस की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह एक सरिया वाले की दुकान के पास पहुंचा तो देखा कि एक बुलेट मोटर साइकिल सवार अपनी बाइक को तेज रफ्तार पर चला रहा था। उसने एक एक्टिवा पर सवार दो लड़कों जो अपनी चपेट में ले लिया। एक्टिवा को अरबाज निवासी जंडली चला रहा था और उसके पीछे मोहन बैठा था। अरबाज को गंभीर चोटें आई। उसे सिटी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वीरवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।