{"_id":"59821dd94f1c1bf7378b45b3","slug":"51501699545-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- पानी निकासी की व्यवस्था को जाना, कई नालों में हो चुका सफाई का कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- पानी निकासी की व्यवस्था को जाना, कई नालों में हो चुका सफाई का कार्य पूरा
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर गगनदीप ने बुधवार बरसात में संबंधित अधिकारियों को लेकर मुख्य नालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां ज्वाइंट कमिश्नर ने नालों की सफाई का जायजा लिया, वहीं अधिकारियों से बाढ़ से निपटने को लेकर की जाने वाले तैयारियों की जानकारी ली। टीम में ज्वाइंट कमिश्नर के अलावा सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बेनिवाल, सुनील दत्त आदि अधिकारी मौजूद थे। नालों में सफाई का जायजा लेने के लिए निगम की टीम महेश नगर ड्रेन के अलावा गुड़गुड़िया नाला सहित कई इलाकों में पहुंचे। जहां थोड़ी बहुत कमियां मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को उनके जल्द से जल्द दुरुस्त करने को कहा। दरअसल, बरसात के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए हर प्रयास कर रहा है। ताकि बरसात के पानी की नालों में बिना रुकी निकासी हो सके। बता दें कि इससे पहले डीसी सड़कों पर उतरकर नालों में सफाई कार्य का निरीक्षण कर चुके हैं। बीते माह डीसी ने नालों का निरीक्षण करने के बाद निगम को सफाई के लिए डेडलाइन तक दे दी थी जिसके बाद युद्ध स्तर पर नालों में सफाई अभियान चलाया गया था।
तेज बारिश की संभावना
प्रशासन ने आगामी कुछ दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई है और इस मामले को लेकर सरकार द्वारा अलर्ट संदेश भी जिला मुख्यालयों को भेजा गया है। इसी को लेकर अधिकारी अब पानी निकासी के प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। कैंट में इस समय सबसे ज्यादा पानी निकासी की समस्या सदर और महेशनगर क्षेत्र में हैं। दोनों निचले क्षेत्र है, लाखों की आबादी है जबकि पानी निकासी के लिए केवल दो प्रमुख गुडगुडिया व महेशनगर ड्रेन नाले हैं। सौ से ज्यादा कॉलोनियों का पानी इन दो नालों के जरिए बरसाती सीजन में सही तरीके से नहीं मिल पाता जिस कारण मामूली बारिश पर भी नाले ओवर फ्लो हो जाते हैं।
एक दिन बाद उतरा था पानी
बीते वर्ष सितंबर माह में जोरदार बारिश केवल एक दिन रात्रि के समय हुई थी। करीब दो घंटे की बारिश में सदर व महेशनगर क्षेत्र जलमग्न हो गया था। इस दौरान महेशनगर क्षेत्र में थाना रोड व बब्याल रोड पर पानी जमा हो गया था। पानी निकासी केवल महेशनगर डे्रन के जरिए हो रही थी और उसमें गंदगी थी। इस वजह से पानी एक दिन बाद पूरी तरह नीचे उतर पाया था। पानी निकासी नहीं होने से महेशनगर थाना व बब्याल रोड पर एक दिन तक पानी रहा था।
विज्ञापन
नहीं हटवाए कब्जे हो सकती दिक्कत
बता दें कि अभी भी कई कालोनियां व मुख्य सड़कों पर नालियों के ऊपर लोगों द्वारा थड़े बनाकर अवैध निर्माण किए गए हैं। इससे पानी निकासी प्रभावित हो रही है। निगम ने बरसातों से पहले इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जिस वजह से यदि इस बार तेज बारिश होती है तो कालोनियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होना तय है।
सफाई दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
सफाई को लेकर नालों का निरीक्षण किया गया है, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बरसाती दिनों में समस्या न हो।
गगनदीप सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम, अंबाला।