{"_id":"597e21c04f1c1b4b238b48c5","slug":"51501438400-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- दो समाचार -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- दो समाचार -
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव कैंट एफसीआई गोदाम के पास रेल पटरियों के किनारे पड़ा है। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जीआरपी एसआई भूपेंद्र का कहना है कि युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान गांव मोखामाजरा निवासी बलविंदर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बलविंदर साइंस का काम करता था, जबकि वह सामान लेने के लिए कैंट आया था। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया।
युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
अंबाला कैंट। पड़ाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने युवक पर बहला फुसलाकर कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसे बहला फुसलाकर अंबाला सिटी में किसी अनजान जगह पर ले गया। यहां पर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है।