{"_id":"597e21b74f1c1be72d8b47cf","slug":"51501438391-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद भी नहीं काटा कनेक्शन, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद भी नहीं काटा कनेक्शन, लोगों में रोष
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। गांव झीड़ीवाला स्थित सरकारी ट्यूबवेल से हिमाचल की कॉलोनियों में हो रही वाटर सप्लाई का कनेक्शन दो दिन बाद भी नहीं काटा जा सका। ग्रामीणों में इसी को लेकर रोष है कि मामला संज्ञान में लाने के बावजूद कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल की सीमा के साथ सटे गांव झीड़ीवाला में स्थित सरकारी ट्यूबवेल का पानी जोकि हिमाचल की कालोनियों में अवैध तौर पर सप्लाई हो रहा है। हालांकि दो दिन पूर्व ग्रामीणों ने सरकारी ट्यूबवेल को ताला यह कहकर लगा दिया था कि गांव में पेयजल की समस्या हो रही है और उनका पानी हिमाचल में जा रहा है। इस पर ग्रामीण हलका विधायक एवं राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिले थे, जिस पर मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को हिमाचल में जा रहे पानी का कनेक्शन तुरंत काटने के आदेश दिए थे। हैरानी की बात है कि आदेशों के बावजूद रविवार की देर सायं तक भी हिमाचल की ओर जा रहे पानी का कनेक्शन नहीं काटा गया। इस बारे जब जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ श्याम लाल से बात की गई तो उनका कहना है कि शनिवार की देर सायं ग्रामीणों ने आपस में फैसला कर यह निर्णय लिया था कि वे स्वयं ही यह कनेक्शन काट देंगे। दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को जब उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ से बात की तो एसडीओ का कहना है कि अवकाश होने के कारण कनेक्शन नहीं काटा गया। सोमवार को कनेक्शन हर हालत में काट दिया जाएगा। मजे की बात यह है कि दो साल से इस नलकूप से पाईप जोड़कर साथ लगती हिमाचल की सीमा में स्थित कालोनियों में पेयजल की सप्लाई की जा रही है, जिसके बारे में हर किसी का यही कहना है कि यह सप्लाई कैसे जुड़ी, किसी को कुछ नहीं पता चला।