फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   508 infected including 109 children were found, nine micro containment zones were created

109 बच्चों सहित 508 संक्रमित मिले, नौ माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
508 infected including 109 children were found, nine micro containment zones were created
जिले में शुक्रवार को 508 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 109 बच्चे शामिल हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 33 हजार 747 हो गई। वहीं 166 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीज 30 हजार 184 हो गए। वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 2 हजार 993 हो गए। अभी तक कोरोना के कारण 516 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, लगातार बढ़ रहे नए मामलों को देखते हुए प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया है। ट्विनसिटी में बनाए गए नौ माइक्रो कंटेनमेंट जोन में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसको लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर से 178, छावनी से 114, चौड़मस्तपुर से 111, नारायणगढ़ से नौ, शहजादपुर से 34, बराड़ा से 32 और मुलाना से 30 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 38 सरकारी कर्मचारी, 48 बच्चे 12 साल से कम उम्र के तो 61 बच्चे 12 से 18 साल के बीच के शामिल हैं। वहीं तीन विदेश से आए व्यक्ति और 18 पुराने कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आ चुके हैं। इन सभी का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोन
अंबाला सिटी में जंडली, दुर्गा नगर, सेक्टर 9, सेक्टर 10 में कंटेनमेंट जोन मनाया गया है। छावनी में बब्याल, डिफेंस कॉलोनी, दयाल बाग, महेशनगर, कच्चा बाजार में कंटेनमेंट जोन तैयार किए गए हैं। यहां पर पूरी सख्ती बरती जा रही हैं।
यह है अस्पताल की स्थिति
पिछली लहर के मुकाबले इस बार अस्पतालों की स्थिति काफी हद तक ठीक है। इस समय प्राइवेट अस्पताल में 20 मरीज भर्ती हैं। 34 मरीजों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें से चार मरीज आईसीयू में हैं। 10 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अगर लोग सचेत रहते तो उन्हें अस्पताल तक पहुंचना नहीं पड़ेगा।
2765 लोगों के लिए सैंपल
शुक्रवार को 2 हजार 765 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। इनसें 2 हजार 309 सैंपल आरटीपीसीआर तो 456 आरएटी के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 7 लाख 71 हजार 940 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 6 लाख 89 हजार 36 सैंपल आरटीपीसीआर तो 82 हजार 904 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। शुक्रवार को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।
3 हजार 916 लोगों का हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 3 हजार 916 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया है। इसके अलावा 512 प्रीकॉशन डोज लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कुल 19 लाख 2 लाख 376 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इनमें 9 लाख 97 हजार 234 पहली तो 9 लाख 2 हजार 394 दूसरी डोज शामिल है। वहीं अभी तक कुल 2 हजार 748 प्रीकॉशन डोज लगाई जा चुकी हैं।

कोरोना के फैलाव को कम करने के लिए ही कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। लोगों को कंटेनमेंट जोन के नियमों का पूरी तरह से पालन करना है ताकि कोरोना के फैलाव को कम किया जा सके।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed