{"_id":"69d1747bdcfcd8ef5d0c2537","slug":"50-players-selected-in-handball-and-football-ambala-news-c-36-1-sknl1003-160953-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हैंडबॉल और फुटबॉल में 50 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हैंडबॉल और फुटबॉल में 50 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में आयोजित हैंडबॉल और फुटबॉल के ट्रायल के दौरान
केवि दो में खेल नर्सरी के लिए हुए ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में हैंडबॉल और फुटबॉल खेलों के लिए चयन ट्रायल का आयोजन हुआ। यह ट्रायल हरियाणा खेल नर्सरी के अंतर्गत आयोजित किए गए। इस दौरान मैदान पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
ट्रायल प्रक्रिया में मेजबान विद्यालय के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों और स्थानीय इलाकों से आए 60 से 70 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक, दो, तीन और क्रमांक-चार के खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं और प्रशिक्षकों की एक विशेष टीम ने खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस स्तर को बारीकी से परखा।
25-25 खिलाड़ियों की बनी टीम
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चयन प्रक्रिया के अंत में हैंडबॉल और फुटबॉल, दोनों ही खेलों के लिए 25-25 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित इन 50 खिलाड़ियों को अब हरियाणा खेल नर्सरी के तहत विशेषज्ञ कोचों द्वारा उन्नत प्रशिक्षण और विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। विद्यालय के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि उसे हरियाणा खेल नर्सरी की स्थापना के लिए चुना गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिंद्र लांबा ने कहा कि इस पहल से न केवल स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक पेशेवर मंच और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।