{"_id":"615b644c8ebc3e61ed44f723","slug":"50-got-vaccine-to-protect-against-corona-in-government-women-s-college-ambala-news-knl854615170","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महिला महाविद्यालय में 50 को लगा कोरोना से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महिला महाविद्यालय में 50 को लगा कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन
50 got vaccine to protect against corona in Government Women's College
- फोटो : Ambala
(अंबाला) नारायणगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर (अंबाला) में रेडक्रास और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कोविड-19 कोरोना रोधी टीकाकरण शिविर लगाया गया। पहले दिन सीएचसी शहजादपुर से एएनएम मीना कुमारी के नेतृत्व में आई टीम ने 50 स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को कोरोना रोधी टीका लगाया।
कॉलेज प्राचार्य सतपाल गिरोत्रा ने कहा कि इस समय टीका ही कोविड-19 महामारी से बचने का एकमात्र उपाय है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें टीका लगवाने के बाद भी कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए तभी हम स्वयं को और अपने परिवार को इस वैश्विक महामारी से बचा सकते हैं। इस अभियान में रेडक्रास से सुमन, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नताशा, रेडक्रास और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
इसके साथ आज ही के दिन महाविद्यालय के वीमेन सेल के तत्वावधान में तथा वीमेन सेल प्रभारी डॉ. पूनम के नेतृत्व में लड़कियों को दुर्गा शक्ति एप के विषय में जानकारी प्रदान की गई तथा दुर्गा शक्ति एप छात्राओं के मोबाइल फोन में इंस्टाल करवाया गया। महिला पुलिस स्टेशन नारायणगढ़ से पुलिस कर्मचारी रामनाथ, जय प्रकाश और पूनम रानी ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ इसके इस्तेमाल के विषय में भी बताया। इन सभी गतिविधियों में वरिष्ठ प्रो. डॉ. कश्मीर सिंह तथा डॉ. मोनिका ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया