फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   5 mini buses of Haryana Roadways became ambulance, Ambala

एंबुलेंस बनीं हरियाणा रोडवेज की 5 मिनी बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
5 mini buses of Haryana Roadways became ambulance, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो की 5 मिनी बसें अब कोविड मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेंगी। बेड व ऑक्सीजन से लैस बसों को एंबुलेंस के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। विभागीय आदेशों के बाद वर्कशॉप में कर्मचारियों ने दिन रात कार्य करते हुए बसों को निर्धारित समय से पहले ही तैयार करने का लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया है।
कोरोना काल में हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन लगातार जारी है। अंबाला डिपो महाप्रबंधक मुनीष सहगल के मार्गदर्शन में रोडवेज की मिनी बसों को अब एंबुलेंस में बदलने का कार्य जोरों से चल रहा है। महाप्रबंधक खुद कार्य का निरीक्षण कर जरूरी सुविधाओं पर ध्यान दे रहे हैं, वहीं वर्कशॉप के कर्मचारी भी बसों को सुरक्षित रूप देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। बसों के तैयार होने से प्राइवेट एंबुलेंस की मनमानी पर भी रोक लग जाएगी।
विज्ञापन

अंबाला डिपो ने 5 मिनी बसों को अस्थाई एंबुलेंस के तौर पर तैयार किया है। इसमें सभी जरूरी उपकरण मुहैया करवाए गए हैं। मरीजों के लिए सभी दिशाओं में गैप रखते हुए 4 बेड तैयार किए गए हैं। एंबुलेंस में पंखों सहित ऑक्सीजन के लिए भी सिलिंडर की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, पीपीई किट, सैनिटाइजर रखने का भी प्रावधान किया गया है। चालक व परिचालक की सुरक्षा को लेकर कोविड मरीजों से दूरी बनाने के लिए प्लास्टिक शीट से एक केबिन तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग विभाग में दे रहे सेवाएं
अंबाला डिपो के चालक व परिचालक सिर्फ हरियाणा रोडवेज की बसों के संचालन में ही सहयोग नहीं कर रहे, बल्कि कोरोना योद्धा के तौर पर अन्य विभागों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। महाप्रबंधक मुनीष सहगल ने बताया कि लगभग 16 चालक एंबुलेंस चलाने में और 2 चालक फायरब्रिगेड महकमे में अपनी सेवाएं देरहे हैं।

आगामी आदेशों का इंतजार विभागीय आदेशों के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक डिपो में 5 मिनी बसों को एंबुलेंस में बदला जाएगा। हमें भी बुधवार सुबह तक यह कार्रवाई पूरी करनी है, लेकिन तय समय से पहले ही यह काम मंगलवार को पूरा कर देंगे। कर्मचारी दिनरात काम में लगे हुए हैं। आगामी आदेशों के तहत इन एंबुलेंस बसों का इस्तेमाल किया जाएगा। - मुनीष सहगल, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed