फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   499 students liked the cycle in the fair, will get it when the budget comes

Ambala News: मेले में 499 विद्यार्थियों ने पसंद की साइकिल, बजट आने पर मिलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
499 students liked the cycle in the fair, will get it when the budget comes
शहर पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय साइकिल मेले का
अंबाला सिटी। शहर पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जिला स्तरीय साइकिल मेला लगाया गया। मेले में जिले भर के राजकीय स्कूलों से कक्षा 6वीं के विद्यार्थी पहुंचे। इसमें 499 विद्यार्थियों ने 20 और 22 इंच की साइकिल पसंद की। अब सरकार उनके खाते में 20 इंच साइकिल के लिए 2800 और 22 इंच साइकिल के लिए 3000 रुपये की राशि डालेगी। इसके विपरीत कई विद्यार्थियों ने इस राशि से ज्यादा महंगी साइकिल पसंद की है। इन विद्यार्थियों के अभिभावकों को बाकी की राशि अपनी जेब से देनी होगी। विद्यार्थियों ने साइकिल को चलाकर उसका ट्रॉयल भी लिया। कई विद्यार्थी महंगी साइकिल ही लेने के लिए अभिभावकों के सामने अड़ गए।
विज्ञापन

अभी विद्यार्थियों ने साइकिल मेले में अपनी मनपसंद साइकिल को पसंद कर लिया है। अब स्कूलों के अनुसार यह डाटा निदेशालय में जाएगा कि किस खंड के कितने विद्यार्थियों ने 20 इंच और कितने विद्यार्थियों ने 22 इंच की साइकिल पसंद की है। इसके बाद निदेशालय से बजट जारी होगा। बजट आते ही विद्यार्थियों के खाते में यह राशि डाली जाएगी। स्कूल प्रभारी की देखरेख में विद्यार्थियों को साइकिलें दी जाएंगी। यह साइकिलें अब स्कूलों में ही पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

दो किलोमीटर की दूरी होने पर मिलती है साइकिल
कक्षा छठी के अनुसूचित जाति के उन विद्यार्थियों को जिनके अपने गांव या वार्ड में कक्षा छठी तक का विद्यालय नहीं है और उन्हें अपने गांव व कस्बे से दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके विद्यालय जाना पड़ता है, ऐसे विद्यार्थियों को साइकिल खरीदने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
कक्षा छठी के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय साइकिल मेला लगाया गया। साइकिल मेले में 499 विद्यार्थियों ने साइकिल पसंद की हैं। अब इन विद्यार्थियों की साइकिल का डाटा निदेशालय में भेजा जाएगा। बजट आते ही विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध करवाई जाएंगी।
-सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed