फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   4906 cases related to women are pending in the court

Ambala News: महिलाओं से जुड़े कोर्ट में 4906 मामले लंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
4906 cases related to women are pending in the court
अंबाला सिटी। परिवारों में आपसी मतभेद के कारण महिलाओं की तरफ से दर्ज होने वाले मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। जिला अंबाला विभिन्न अदालताें में महिला से जुड़े कुल चार हजार 906 मामले लंबित हैं। इनमें 2,768 मामले सिविल के और 2,138 मामले अपराध से जुड़े हैं। यह मामले जिला में कुल लंबित मामलों का आठ प्रतिशत हैं। इनमें सबसे अधिक पति पत्नी के बीच होने वाले विवाद शामिल हैं। इन दिनों प्रेम विवाह से जुड़े मामले भी कोर्ट में बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

--------
प्रेम विवाह में समस्या अधिक
महिला अधिवक्ता नम्रता गौड ने बताया कि परिवार की मर्जी से विवाह में परिवार शामिल होते हैं। इसलिए उन मामलों में सुलह होने की संभावना बनी रहती है। मगर प्रेम विवाह में पति पत्नी दोनों ही अकेले होते हैं। इसलिए समझौते की गुंजाइश कम होती है। पति- पत्नी के बिगड़ते रिश्तों में परिवार की अहम भूमिका रहती है। मगर कई बार परिवार वाले ही पति पत्नी के बनते रिश्तों को बिगाड़ देते हैं। इसलिए इन मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

-------

केस 1----प्रेम विवाह के बाद हुई परेशानी
अंबाला की एक लड़की ने घर वालों की मर्जी के बिना गांव में ही लड़के से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों परिवार से दूर किराये के मकान में रहने लगे थे। इसी दौरान लड़के परिवार वालों ने हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया। धीरे- धीरे पति पत्नी के बीच दूरी बढ़ती गई। इसलिए लड़की ने कोर्ट का सहारा लिया और केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केस 2----
महिला ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
अंबाला सिटी में की एक कॉलोनी में महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और खर्च न देने का मामला दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि विवाह के कुछ समय के बाद से ही पति नशा करने लग गए थे। इसके बाद मारपीट करते थे। कई बार थाने में समझौते के बाद भी जब पति नहीं माना तो महिला को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
----
इन कोर्टों में लंबित हैं महिलाओं से जुड़े मामले
कोर्ट - सिविल मामले- क्रिमिनल मामले
जिला सेशन कोर्ट 1197- 1106
सिविल जज सीनियर डिविजन - 1181- 0
चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट- 0- 02
चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट नारायणगढ़- 0- 229
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed