फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   476 defeated the epidemic, two people died

476 ने दी महामारी को मात, दो लोगों की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
476 defeated the epidemic, two people died
घर में आइसोलेट बुजुर्ग से जानकारी लेते डॉक्टर जोगिंदर - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कोरोना से हो रही मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक साथ दो लोगों की कोरोना के कारण जान चली गई। इनमें एक 27 वर्षीय युवक है जो शहर का रहने वाला है। वह गत दिवस ही हादसे में घायल हो गया था और ऑक्सीजन सपोर्ट था। वहीं रायवाली के रहने वाले 76 वर्षीय पुरुष की भी कोरोना से मौत हो गई। इस व्यक्ति को शुगर, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारी थी। उन्हें उपचार के लिए बाईपेप सपोर्ट पर रखा गया था। दो लोगों की मृत्यु होने के बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 528 पहुंच गया। राहत की बात यह है कि नए संक्रमितों से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। रविवार को एक साथ 476 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 37 हजार 188 हो गई है।
इसके अलावा 192 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हजार 733 हो गई है। वहीं सक्रिय मामले भी घटकर 2017 रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभी सभी को पूरी तरह से सचेत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

यहां से मिले नए मामले
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर से 55, छावनी से 26, चौड़मस्तपुर से 35, नारायणगढ़ से आठ, शहजादपुर से 35, बराड़ा से 13 और मुलाना से 10 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 17 सरकारी कर्मचारी, नौ बच्चे 12 वर्ष से कम उम्र और 12 से 18 वर्ष के आठ बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा दो लोग ऐसे हैं जो अन्य मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1321 लोगों के लिए सैंपल
विभाग ने रविवार को 1 हजार 321 सैंपल लिए हैं। इनमें 1 हजार 267 सैंपल आरटी-पीसीआर तो 54 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। विभाग अभी तक 8 लाख 5 हजार 698 सैंपल ले चुका है। इनमें 7 लाख 20 हजार 463 आरटी-पीसीआर और 85 हजार 235 सैंपल एंटिजन किट से शामिल हैं।
667 लोगों को लगा बचाव का टीका
पोर्टल के अनुसार रविवार को 667 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। यह अन्य दिनों के मुकाबले कम है। वहीं 69 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई है। अभी तक विभाग की ओर से 19 लाख 46 हजार 761 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इनमें 10 लाख 12 हजार 357 पहली डोज और 9 लाख 25 हजार 675 दूसरी डोज शामिल हैं। अभी तक कुल 8 हजार 729 प्रीकॉशन डोज लगाई जा चुकी हैं।
घर-घर जाकर की जा रही कोरोना मरीजों की जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीम होम आइसोलेट हुए कोरोना संक्रमितों के घर जाकर उनकी जांच कर रही है, ताकि मरीजों की स्थिति के बारे में डॉक्टरों की टीम के पास डाटा रहे। इसके अलावा मरीजों पर डॉक्टर पूरी निगरानी रख रहे हैं।

कोरोना के कारण रविवार को दो लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सभी को बचाव रखना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed