फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   472 enrolled in ITI, Ambala

आईटीआई में 472 ने लिया दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
472 enrolled in ITI, Ambala
राजकीय महिला आईटीआई की इमारत। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन कॉउसलिंग का प्रथम चरण पूरा हुआ। प्रथम चरण में राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में सबसे अधिक 330 अभ्यर्थियों ने दाखिला प्राप्त किया। राजकीय आईटीआई महिला अंबाला शहर में 142 अभ्यर्थियों द्वारा दाखिला प्राप्त किया गया।
प्रथम चरण में रिक्त रहने वाली सीटों का विवरण विभाग की ओर से सोमवार को दाखिला वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद 29 अगस्त से 31 अगस्त तक सभी अभ्यर्थी दाखिला के लिए विभिन्न ट्रेड में अपने विकल्पों में फेरबदल कर पाएंगे। दो सितंबर को दाखिला काउंसलिंग की दूसरे चरण की मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई अंबाला शहर के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि इस बार प्रथम चरण की काउंसलिंग में संस्थानों में पूर्व की तरह सामान्य दाखिले हुए हैं। राजकीय महिला शहर में अभ्यर्थियों में सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया गया। 196 चयनित अभ्यर्थियों की सूची में से 142 अभ्यर्थियों की ओर से दाखिला लेना यह प्रमाणित करता है कि इस बार लड़कियों द्वारा लड़कों की तुलना में आईटीआई में दाखिला लेने में अधिक उत्साह दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed