फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   444 newly infected were found, one patient died of corona

444 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की कोरोना से गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
444 newly infected were found, one patient died of corona
जिले में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। बुधवार को 444 संक्रमितों के साथ एक मरीज की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके बाद जिले में कुल 2180 सक्रिय मामले हो गये हैं। इसके बावजूद बाजारों में हालात जस के तस हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क के बिना घूमने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। इसके बावजूद बाजार में बगैर मास्क लगाए काफी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 91.73 फीसदी है। हालांकि कुछ दिन पहले तक रिकवरी की स्थिति और ज्यादा संतोषजनक थी और मरीज भी ना के बराबर थे। उन्होंने बताया कि बुधवार को 71 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 679354 सैंपल लिए जा चुके हैं। डॉ. कुलदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दो गज की दूरी रखें, मास्क जरूर पहनें, अनावश्यक चीजों को मत छुए आदि नियमों की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 18 लाख 94 हजार 420 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुका है। डॉक्टर सुनिधि करोल ने बताया कि 9 लाख 93 हजार 471 लोगों को पहली तो 8 लाख 99 हजार 139 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed