{"_id":"61df2c45f4d54147f009f8d0","slug":"444-newly-infected-were-found-one-patient-died-of-corona-ambala-news-knl958481174","type":"story","status":"publish","title_hn":"444 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की कोरोना से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
444 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की कोरोना से गई जान
विज्ञापन
जिले में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। बुधवार को 444 संक्रमितों के साथ एक मरीज की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके बाद जिले में कुल 2180 सक्रिय मामले हो गये हैं। इसके बावजूद बाजारों में हालात जस के तस हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क के बिना घूमने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। इसके बावजूद बाजार में बगैर मास्क लगाए काफी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 91.73 फीसदी है। हालांकि कुछ दिन पहले तक रिकवरी की स्थिति और ज्यादा संतोषजनक थी और मरीज भी ना के बराबर थे। उन्होंने बताया कि बुधवार को 71 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 679354 सैंपल लिए जा चुके हैं। डॉ. कुलदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दो गज की दूरी रखें, मास्क जरूर पहनें, अनावश्यक चीजों को मत छुए आदि नियमों की पालना करें।
विज्ञापन
दूसरी ओर, कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 18 लाख 94 हजार 420 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुका है। डॉक्टर सुनिधि करोल ने बताया कि 9 लाख 93 हजार 471 लोगों को पहली तो 8 लाख 99 हजार 139 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।