फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   44 gram panchayats declared TB free in Ambala

Ambala News: अंबाला में 44 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
44 gram panchayats declared TB free in Ambala
डॉ जशनप्रीत ​सिंह
अंबाला सिटी। प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 के तहत भारत को टीबी मुक्त बनाने का जो लक्ष्य रखा है। वह जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला में 44 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त भी घोषित कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग प्रदेशभर में ग्रामीण स्तर पर भी टीबी के खिलाफ काम कर रहा है। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत को 1000 से अधिक की जनसंख्या पर एक से कम रोगी का लक्ष्य रखा है। जिले में कुल 44 ग्राम पंचायतों ने यह लक्ष्य हासिल किया है। इसमें मुलाना के शेरपुर, सुलखानी, बिकमपुर, हेमामाजरा, मुकुंद माजरा, मेहताबगढ़, साहिबपुरा, मुनरहेड़ी, ब्राह्मण माजरा, बराड़ा के गांव अलीपुर, छानी, दुबली, घसीटपुर, कंबासी, कसेरलाखुर्द, मनुमाजरा, पंजैल, रूकड़ी और सज्जन माजरी गांव शामिल है। इसके साथ ही शहजादपुर के 12 गांव और मुलाना के 12 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

अब बुजुर्गों को भी लगेगा बीसीजी का टीका
प्रतिरक्षण और बाल स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. जशनप्रीत सिंह ने बताया कि डब्ल्यूएचओ की ओर से 2030 तक विश्व में टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। बीसीजी टीकाकरण को व्यस्कों के लिए भी शुरू किया है। इससे टीबी से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो सके। उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीसीजी का टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा। अब तक बीसीजी का टीका जन्म के समय ही शिशु को लगाया जाता है। यदि किसी कारण यह टीका नहीं लग पाता तो एक वर्ष के भीतर लगाना होता है। इससे जन्म से ही शिशु के शरीर में टीबी से लड़ने की क्षमता बन सके। अब 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को, 18 से 59 वर्ष तक के लोगो को जिन्होंने पिछले पांच वर्ष में टीबी का कोर्स पूरा किया है, पिछले तीन साल में जिन लोगो को टीबी हुआ है और उनके साथ रहने वाले परिजनों, जिनका बीएमआई 18 से कम है व तंबाकू खाने वाले वे लोग जिनमें टीबी के लक्षण हो उन्हें यह टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में किस वर्ष में कितने थे टीबी के मामले
साल- मरीज
2018- 2339
2019- 3239

2021 -2773
2022 - 3144
2023 - 3502
वर्जन
टीबी मुक्त भारत 2025 के अभियान को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब व्यस्कों को भी बीसीजी का टीका लगाने की शुरूआत करने जा रहा है। आने वाले 10 दिनों के भीतर यह अभियान शुरू हो जाएगा।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ और निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, अंबाला

डॉ जशनप्रीत सिंह

डॉ जशनप्रीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed