फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   42 lakhs cheated in the name of sending abroad

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 42 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
42 lakhs cheated in the name of sending abroad
बराड़ा। छावनी के रानी बाग निवासी दीपक ने मोहाली निवासी दंपती पर विदेश भेजने के नाम पर 42 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर मोहाली के दंपति दीपक राज व उसकी पत्नी सरु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छावनी के रानी बाग निवासी दीपक सिंगला ने अंबाला एसपी को दी शिकायत में बताया था कि 12 अप्रैल को फेसबुक पर उसकी बातचीत दीपक राज नामक व्यक्ति से हुई थी। उसने खुद को और अपनी पत्नी सरु को ट्रेवल एजेंट बताते हुए मोहाली स्थित एरो सिटी का निवासी बताया था। उन्होंने कहा कि वह कम रेट पर विदेश भेजते हैं। इस पर दीपक सिंगला कनाडा के लिए पांच टिकटों की बुकिंग के नाम पर आरोपी को पहले 50 हजार रुपये और फिर अगले दिन बराड़ा स्थित उनके कार्यालय में 5 लाख रुपये नकद दे दिए। उसी शाम व्हाट्सएप पर टिकट भी भेज दी गईं। इससे दीपक सिंगला को भरोसा हो गया।
विज्ञापन

दीपक सिंगला ने बताया कि इसके बाद दीपक राज और सरु ने उसे साझेदारी में ट्रेवल फर्म टिकट वर्ल्ड के नाम से कार्यालय खोलने की बात कही लेकिन नई बनाई गई फर्म का खाता न खुल पाने की स्थिति में आरोपियों ने दीपक सिंगला से अपना निजी बैंक खाता इस्तेमाल करने की अनुमति ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed