फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   यमुनानगर से सर्राफा कारोबारी का अपहरण, कार में ही गोला घोंटा और हथोड़ेनुमा से वार कर रजपुरा में फेंका शव

यमुनानगर से सर्राफा कारोबारी का अपहरण, कार में ही गोला घोंटा और हथोड़ेनुमा से वार कर रजपुरा में फेंका शव

Fri, 29 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर से सर्राफा कारोबारी का अपहरण, कार में ही गोला घोंटा और हथोड़ेनुमा से वार कर रजपुरा में फेंका शव
यमुनानगर से सर्राफा का अपहरण कर कार में गला घोंटा और हथौड़े से सिर पर वारकर हत्या की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट/शहजादपुर। बुधवार रात यमुनानगर के सर्राफ का होंडा सिटी कार में अपहरण कर चलती ही कार में गला घोंटकर उसे हथौड़े हथियार से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए खंड शहजादपुर के गांव रजपुरा के धान के खेतों में फेंक दिया। उधर, पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौका का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए।
पुलिस को दी जानकारी में मृतक के बेटे आनंद व भतीजे आशुतोष खन्ना ने बताया कि यमुनानगर निवासी सुनार योगेश कुमार से 13 किलो सोना लेना था। बुधवार शाम 7 बजे योगेश पिता संजीव कुमार को गाड़ी में बैठाकर ले गया था। काफी देर होने के बाद जब वह वापस नहीं लौटे तो पिता के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद दोबारा से रात 9.30 बजे दोबारा से फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आया। इसके बाद उसने योगेश के मोबाइल पर कॉल कर अपने पिता से बात करवाने के लिए कहा, लेकिन, उसने बात करवाने की बजाय मोबाइल बंद कर लिया। बाद में योगेश का फोन आया कि उसने उनके पिता को घर के बाहर छोड़ दिया था और साढ़े 10 किलो सोना भी दे दिया था, लेकिन वह घर वापस नहीं पहुंचे। उन्होंने यमुनानगर पुलिस को सूचित किया। पुलिस पूछताछ में योगेश ने बताया कि उसने संजीव कुमार की हत्या कर दी है। शव को साहा-शहजादपुर रोड पर स्थित गांव रजपुरा के नजदीक खेतों में फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस योगेश के बताए ठिकाने से संजीव की लाश बरामद कर ली। घटना की सूचना पाकर एसएचओ ओमप्रकाश सीटी थाना यमुनानगर व हरभजन सिंह एसएचओ शहजादपुर मौके पर पहुंचे व सीन ऑफ क्राइम को मौका पर बुलाकर तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

दो घंटे तक संजीव को गाड़ी में घुमाते रहे किडनैपर्स
यमुनागनर रेलवे रोड स्थित श्री न्यू यमुना ज्वेलर्स के मालिक संजीव खन्ना का शोरूम के बाहर से होंडा सिटी कार सवार तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। किडनैपर्स दो घंटे तक उसे सड़कों पर घुमाते रहे। फिर चलती कार में ही गला घोंट दिया और हथौड़ी से सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में आरोपियों ने शव को अंबाला के शहजादपुर थाना के तहत रजपुरा गांव के खेतों में फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला यमुनानगर का है। हमने तो केवल मामले में पुलिस की सहायता की है। यमुनानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया है।
-हरभजन सिंह, एसएचओ, शहजादपुर।
मृतक संजीव कुमार के परिजनों की शिकायत मिलते ही कार्रवाई तेज कर दी थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आगे की जांच चल रही है।
-राज कुमार, डीएसपी, यमुनानगर।
संजीव मर्डर केस में अभी तक की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि योगेश नाम का ज्वेलर्स संजीव को अपने साथ लेकर गया था। इनके बीच 13-14 किग्रा सोने का लेन-देन बताया जा रहा है। स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम गठित करके जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-राजेश कालिया, एसपी, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed