फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   4.92 crore approved for the development of Barara

बराड़ा के विकास के लिए 4.92 करोड़ मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
4.92 crore approved for the development of Barara
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। नगर पालिका क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी, सड़कों की मरम्मत के लिए 4.92 रुपये की मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री ने अपने कोष से यह बजट जारी किया है। इस पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
भाजपा नेता रजत मलिक ने बताया कि कस्बा में काफी समय से जल निकासी की समस्या है। थोड़ी सी बारिश में लोगों जलभराव की समस्या से परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बा की मुख्य समस्या गंदे पानी की निकासी का विभिन्न मंचों पर मुद्दा उठाकर मुख्यमंत्री से इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने का अनुरोध किया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने 4. 94 करोड़ रुपये विकास, जल निकासी व सुंदरीकरण के लिए मंजूर किए।
विज्ञापन

उन्होंने जल निकासी की समस्या के समाधान के सुंदरीकरण से कस्बे की सूरत भी बदलने की आशा जताई है। उन्होंने बताया कि आरसीसी नाले के निर्माण और सड़क के दोनों और रंग बिरंगी टाइलों के बिछाने से एक और गंदे पानी की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं कस्बा के निवासियों को धूल मिट्टी से बचाव होगा और सड़कें भी चकाचक नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कार्य पर कितना बजट होगा खर्च
कस्बा के महाराणा प्रताप चौक से रेलवे स्टेशन तक आरसीसी नाले के निर्माण पर 63.9 लाख रुपये, रेलवे स्टेशन से सीवरेज प्लांट तक आरसीसी नाले के निर्माण व टाइलें बिछाने पर 70. 35 लाख रुपये, रेलवे स्टेशन से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक बाई और नाले के निर्माण, टाइलों के बिछाने पर 88. 05 लाख रुपये खर्च होगे। इसी प्रकार रविदास मंदिर बराड़ा गांव से लेकर क्वालिटी चौक तक आरसीसी नाले के निर्माण, टाइल बिछाने पर 88 .89 लाख की राशि व्यय की जाएगी। महाराणा प्रताप चौक से फ्लाईओवर तक बराड़ा-शाहबाद मुख्य मार्ग के दाएं ओर टाइल लगाने पर 83.35 लाख रुपये और महाराणा प्रताप चौक फ्लाईओवर तक मुख्य मार्ग के दाई और टाइल बिछाने के कार्य पर97. 25 लाख रुपये की अनुमानित राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है।

नगर पालिका क्षेत्र के लिए 4. 94 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। विकास कार्यों की दस्तावेजी प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। टेंडर स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे। - जतिंद्र शर्मा, सचिव, नगरपालिका बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed