फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   39 km long ring road will get rid of jam, Ambala

39 किमी लंबा रिंग रोड दिलाएगा जाम से निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
39 km long ring road will get rid of jam, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। ट्विनसिटी वासियों को अब जल्द ही वाहनों के कारण लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। सरकार ने 1500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 39 किलोमीटर लंबे रिंग रोड को मंजूरी दे दी है। जल्द ही रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
रिंग रोड बनने के बाद हिसार, चंडीगढ़, अमृतसर से आने वाले वाहनों को, जिन्हें केवल अंबाला से होकर यूपी, दिल्ली, उत्तरांचल व हिमाचल के इलाकों मे प्रवेश करना होता है, उन्हें शहर के भीतर प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी। इसी तरह से दिल्ली व यमुनानगर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को जिन्हें पंजाब व चंडीगढ़ से होकर आगे गुजरना है, उन्हें अंबाला छावनी व शहर के हिस्सों में आने की जरूरत नहीं होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार 50 प्रतिशत खर्च वहन करेगी जबकि 50 प्रतिशत केंद्र सरकार जारी करेगी।
विज्ञापन

यह होगा रिंग रोड का रूट
रिंग रोड चंडीगढ़ रोड से शुरू होकर हंडेसरा से होते हुए अंबाला-जगाधरी रोड पर खुडा कलां को छुएगा। उसके बाद जीटी रोड पर मोहड़ा से होते हुए अंबाला-हिसार रोड पर गांव बलाना तक बनाया जाएगा। चार मार्गी रोड की की लंबाई लगभग 39 किमी तक होगी। इसके बनने से अंबाला छावनी मे होने वाला ट्रैफिक कम होगा तथा अलग-अलग दिशाओं मे जाने वाले वाहन बाईपास से होकर बाहर निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस प्रोजेक्ट के बारे में आग्रह किया था। परियोजना पूरी होने से न केवल जिले के विकास को तेजी मिलेगी बल्कि भारी वाहनों के कारण अंबाला छावनी और शहर में पेश आने वाली यातायात समस्या से भी स्थायी निजात मिल पाएगी। हरियाणा सरकार ने इस बारे में पत्र जारी कर दिया है। इस रिंग रोड के 50 प्रतिशत हिस्से का खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। - अनिल विज, गृहमंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed