{"_id":"571680184f1c1bf6468b47ff","slug":"36-lacks-accept-sabji-mandi-school-new-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीस लाख मंजूर, सब्जी मंडी स्कूल को मिलेगा नया भवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीस लाख मंजूर, सब्जी मंडी स्कूल को मिलेगा नया भवन
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
अगले सत्र तक तैयार होगा भवन, उसके बाद होंगे नए दाखिले
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर क्षेत्र के सैंकड़ों छात्रों की पढ़ाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाला दशकों पुराना सब्जी मंडी स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वजूद बरकरार रहेगा और अब जल्द ही इस स्कूल का पूरी तरह से नया भवन भी मिलेगा। क्योंकि महीनों की कशमकश के बाद हरियाणा शिक्षा विभाग ने इस स्कूल के लिए बजट को मंजूरी दे दी है। इस स्कूल के लिए करीबन छत्तीस लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है और अब जल्द ही इस स्कूल के भवन के निर्माण के काम को भी शुरू करवाया जाएगा। स्कूल बनने से स्थानीय छात्रों को पढ़ाई के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। जबकि पिछले साल इस स्कूल के दूसरे सरकारी स्कूलों में एडजस्ट किए गए छात्रों से संबंधित स्कूलों पर बढ़ा दबाव भी कम हो जाएगा, क्योंकि अगले सत्र में संबंधित छात्र दोबारा इस स्कूल में दाखिला करवाएंगें।
जर्जर था, इसलिए गिराया गया था
दरअसल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी सब्जी मंडी कैंट स्कूल का ये भवन दशकों पुराना है। लेकिन पिछले कुछ सालों से भवन काफी जर्जर हो चुका था और अब इसकी छत्ते भी भुरभुरकर गिरने लगी थी। कई बार छतों के टुकड़े गिरने से बड़े हादसे होने से बचे। मजबूरन बच्चों को अमूमन भवन के जर्जर हो चुके कमरों से बाहर जमीन पर बैठकर ही पढ़ाया था। संबंधित स्कूल प्रशासन कई बार इस स्कूल के भवन को गिराकर नया भवन बनाए जाने की मांग कर चुका था। समय लगा और अंतत: स्कूल प्रशासन की मांग पर पिछले साल स्कूल के भवन को पूरी तरह से ढहा दिया गया और यहां पढने वाले करीबन डेढ़ सौ छात्रों को पड़ौसी सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलवा दिया गया। उसके बाद स्कूल के नए भवन निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर हायर अथारिटी को मंजूरी के लिए भेजा गया। लेकिन इस मंजूरी में भी महीनों लग गए। लेकिन अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हरियाणा शिक्षा विभाग ने इस स्कूल के भवन निर्माण के लिए छत्तीस लाख रुपये के बजट की मंजूरी भेज दी है।
---
सब्जी मंडी के सरकारी स्कूल का वजूद हर हालत में बरकरार रहेगा। स्कूल के भवन के बजट एस्टीमेट को मंजूरी मिल गई है। करीबन छत्तीस लाख रुपये की लागत से ये भवन तैयार होगा। इस प्रोजेक्ट की तकनीकी मंजूरी भी आ गई है। अगले सैशन तक स्कूल का भवन तैयार हो जाएगा, उसके बाद फिर से स्कूल मे दाखिले शुरू हो जाएंगें। स्कूल का भवन शानदार ढंग से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
-जिले सिंह अत्रेय, डिप्टी डायरेक्टर, हरियाणा शिक्षा विभाग