फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   36 JBTs honoured for their excellent work

Ambala News: बेहतरीन काम करने वाले 36 जेबीटी सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
36 JBTs honoured for their excellent work
अंबाला सिटी। निपुण हरियाणा मिशन के तहत कक्षा एक से तीन के बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए खंड शहजादपुर के 36 प्राथमिक शिक्षकों को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

यह सम्मान समारोह खंड शिक्षा अधिकारी नरोत्तम कुमार के नेतृत्व में शहजादपुर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया। डीईईओ सुधीर कालड़ा ने कहा कि वर्ष 2025 की असर सर्वे की रिपोर्ट में मौलिक शिक्षा के मामले में सोनीपत और रेवाड़ी के बाद अंबाला जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है और यह तब हुआ है, जब जिले के 478 प्राथमिक स्कूलों में से 200 प्राथमिक पाठशालाएं एकल अध्यापक विद्यालय है। अब यदि अंबाला जिला के सभी प्राथमिक शिक्षक थोड़ी और अधिक मेहनत करें और प्रण कर लें तो अगली असर सर्वे रिपोर्ट में मौलिक शिक्षा के मामले में जिला अंबाला प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

खंड वन व टू के बाद शिक्षकों को किया गया सम्मानित
डीईईओ सुधीर कालड़ा ने बताया कि खंड अंबाला वन और टू के 38 शिक्षकों को पूर्व में सम्मानित करने के बाद समारोह में खंड शहजादपुर के 36 बेहतरीन अध्यापकों को सम्मानित किया गया। शेष अध्यापकों को भी शीघ्र ही उनके खंड मुख्यालय पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डीईईओ सुधीर कालड़ा ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शहजादपुर के प्रांगण में पौधरोपण भी किया। समारोह में जिला एफएलएन समन्वयक मनोज कुमार, लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन के जिला शैक्षणिक समन्वयक बलराम यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed