फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   34.50 lakh defrauded in the name of sending to America

Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 34.50 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
34.50 lakh defrauded in the name of sending to America
नारायणगढ़। अमेरिका भेजने के नाम पर नारायणगढ़ के वार्ड नंबर-4 निवासी शमशेर सिंह के साथ 34.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपियों ने उनके के बेटे को अमेरिका के बजाय कोलंबिया भेजकर वहां एक कमरे में बंधक बना लिया व उसे यातनाएं दीं। र पीड़ित ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने विकास मलिक, सुनील शर्मा, सचिन मलिक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित को खुद के खर्च पर बेटे को वापस भारत बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में वार्ड नंबर-4 निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि अक्टूबर 2024 में उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए गोहाना निवासी विकास मलिक से हुई थी। विकास ने उन्हें सुनील शर्मा व सचिन मलिक से मिलवाया था जो गोहाना में शोरूम चलाते हैं। आरोपियों ने बेटे हरपिंद्र को अमेरिका भेजने का झांसा देते हुए 40 लाख रुपये का खर्च बताया था। अपने बेटे के भविष्य के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन बेच दी व कर्ज लेकर आरोपियों को अलग-अलग माध्यमों से 34.50 लाख रुपये दे दिए थे। आरोपियों ने हरपिंद्र को अमेरिका भेजने के बजाय कोलंबिया भेज दिया। वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया व पीटा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed