फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   34 new cases of dengue, one death due to suspected fever

डेंगू के 34 नए मामले आए, संदिग्ध बुखार से एक मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
34 new cases of dengue, one death due to suspected fever
अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बुखार के मरीज। - फोटो : Ambala
डेंगू के डंक के कारण बीमार होने वाले नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को एक साथ 34 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जो कि इस सीजन में एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं। इसके बाद जिले में डेंगू के मामलों की संख्या 249 हो गई है। दूसरी ओर छावनी अस्पताल में बुखार से महिला की मौत हो गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और अधिक अलर्ट हो गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उनकी टीमों द्वारा 90 प्रतिशत क्षेत्र में तेल व एंटी लारवा इत्यादि का छिड़काव कर दिया गया है। बाकी बचे क्षेत्र को भी जल्द ही कवर कर लिया जाएगा। साथ ही विभाग ने प्रतिदिन 600 से अधिक सैंपल लेने का लक्ष्य रखा है, जिससे अधिक से अधिक मरीजों में बीमारी की पहचान कर सही उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन

गांव समलेहड़ी, बड़ीबस्सी, डैहर में बनाई अतिरिक्त डिस्पेंसरी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव समलेहड़ी, बड़ीबस्सी व डैहर में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए अतिरिक्त डिस्पेंसरी बनाई गई हैं। इसके अलावा जिले के सभी सीएचसी, पीएससी और गांव क्षेत्र की डिस्पेंसरी पर भी डॉक्टरों को मरीजों को सही से उपचार देने व लोगों को खानपान का ध्यान रखने के लिए प्रेरित करने के आदेश दिए गए हैं। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को साफ निर्देश जारी किए गए हैं कि प्लेटलेट्स मरीज को तभी चढ़ाएं, जब प्लेटलेट्स की संख्या 10 हजार से कम हो। इससे अधिक होने पर मरीज प्लेटलेट्स कवर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले अस्पताल में आए मरीज
मुनीष ने बताया कि वह मानव विहार के रहने वाले हैं। पिछले तीन दिनों से तेज बुखार है। तब से वे अस्पताल में ही उपचाराधीन हैं। अब स्थिति थोड़ी संभली है। उन्होंने उम्मीद जताई है जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
छोटी सब्जी मंडी से आए पारुल कालड़ा ने बताया कि उन्हें भी डेंगू हुआ है। पिछले तीन दिन से अस्पताल में दाखिल हैं। उनकी स्थिति ज्यादा खराब हो गई थी, अब संभलने लगी है। जो डॉक्टरों ने सलाह दी है, वही डाइट ले रहे हैं।

हमारी ओर से पूरे प्रयास हो रहे हैं। गांव व शहरी क्षेत्र में सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ा दी गई है। जिस गांव से ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहां अतिरिक्त डिस्पेंसरी बनाई गई है। इसके अतिरिक्त जो संभव हो रहा है किया जा रहा है।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed