फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   33 pumps ready to deal with waterlogging

Ambala News: जलभराव से निपटने के लिए 33 पंप तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
33 pumps ready to deal with waterlogging
सिंचाई विभाग के अधीन आने वाली अंबाला ड्रेन की फोटो। संवाद
अंबाला सिटी। बाढ़ का दंश झेल चुके जिले के ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव से निपटने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से योजना तैयार हो गई है। विभाग ने अपने पंप की सर्विस कराकर तैयार कर लिए हैं। इन पंप को उन क्षेत्र में लगाया जाएगा, जहां बाढ़ के कारण जलभराव होने से ज्यादा दिक्कत आई थी।
विज्ञापन

नग्गल क्षेत्र में खैरा, नडियाली के साथ लगते गांव में बाढ़ आ गई थी। इसके साथ ही महेश नगर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव हो गया था। जलभराव की स्थिति से निपटने से इन पंप को लगाया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग की ओर से जगहों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग ने तैयार किए पंप

सिंचाई विभाग के पास 25 डीजल और आठ बिजली से चलने वाले पंप हैं। यह पंप दो से तीन क्यूबिक फिट प्रति सेकेंड निकालेंगे। इनमें 25 पंप 2-2 क्यूसिक और आठ में से चार पंप पांच क्यूसिक व चार पंप तीन क्यूसिक के हैं। इनमें बरसाती सीजन को देखते हुए पंप को तैयार कर लिया गया है। निगम जहां शहर के क्षेत्र से जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पंप लगाता है, वहीं, सिंचाई विभाग ग्रामीण क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी करवाता हे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रेन की भी कराई जा रही सफाई

शहर में सिंचाई विभाग के अधीन अंबाला ड्रेन आती है। इसके साथ ही मॉडल टाउन से मटहेड़ी जट्टां की तरफ जाने वाली ड्रेन की सफाई भी की गई है। इन ड्रेन में सफाई कार्य 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। मटहेड़ी जट्टां में ड्रेन की सफाई को लेकर मेयर प्रतिनिधि मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने भी निरीक्षण किया था। नगर निगम जहां शहर क्षेत्र में ड्रेन की सफाई करता है, वहीं, सिंचाई विभाग ग्रामीण क्षेत्र की ड्रेन की सफाई का जिम्मा देखता है।

नग्गल के लोग झेल चुके जलभराव से तबाही

2023 में आई बाढ़ से नग्गल क्षेत्र में नग्गल गांव, खैरा, नडियाली, मियां माजरा, अहमा सहित आसपास के क्षेत्र में जलभराव से ज्यादा तबाही हुई थी। लोगों को कई दिनों से घरों की छत पर रहना पड़ा था। यही नहीं हेलीकॉप्टर के जरिए सेना ने खाना पहुंचाया था और कई समाजसेवी संस्थाओं ने भी यहां बाढ़ में फंसे लोगों की मदद की थी। खैरा गांव में आठ फुट से ज्यादा जलभराव हो गया था। नग्गल क्षेत्र में स्कूल का भवन भी डूब गया था और चौड़मस्तपुर में भी जलभराव से काफी तबाही हुई थी।


वर्जन

बरसाती सीजन को देखते हुए सिंचाई विभाग की ओर से पंप तैयार कर लिए गए हैं। इन पंप को जलभराव वाले प्वाइंट को चिह्नित कर लगाया जाएगा। विभाग के पास 33 पंप हैं।

संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed