फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   32 acres of land in the city should be investigated: Nirmal Singh

शहर की 32 एकड़ जमीन की हो जांच : निर्मल सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
32 acres of land in the city should be investigated: Nirmal Singh
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के विधायक निर्मल सिंह ने सेक्टर सात के साथ लगती 32 एकड़ जमीन को लेकर कब्जे के गंभीर आरोप जड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके भूमाफियों के नाजायज कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि यह सब किसकी मिलीभगत से हो रहा है। निर्मल सिंह ने कहा कि इस जमीन के जांच का मुद्दा वह विधानसभा में भी उठाएंगे, क्योंकि इस जमीन में हुडा की जमीन के साथ हरियाणा परिवहन की 10 एकड़ जमीन भी है। इसकी जांच परिवहन विभाग भी कराए। यह जमीन इन लोगों के नाम कैसे की गई। उन्होंने कहा कि यह जमीन हुडा विभाग के मास्टर प्लान में पानी की निकासी और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए दर्शाई है तो आज किस की शह पर इस जमीन प्लान बदला जा रहा है।
विज्ञापन

निर्मल सिंह ने कहा कि अंबाला में पानी की निकासी पहले से खराब है। थोड़ी से बारिश में शहर पानी से डूब जाता है और अगर यह निर्माण कार्य न रोका गया तो सेक्टर सात, विजय नगर, प्रेम नगर और इंद्र नगर इलाके पहले से ज्यादा पानी में डूबेंगे। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस जगह में सेक्टर सात प्रेमनगर विजय नगर आदि इलाकों की पानी की निकासी के लिए इस 32 एकड़ जमीन में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री को मिलकर एक पत्र भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed